Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को रिमांड रूम भेजे जाने से टूटी अभीरा, कोर्ट में दिखा इमोशनल ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आज के एपिसोड में मायरा को रिमांड रूम भेजा जाता है, जिससे अभीरा टूट जाती है. परिवार में तनाव बढ़ता है, लेकिन अंत में मायरा का अपनी मां पर भरोसा कायम रहता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड की शुरुआत कोर्ट से होती है, जहां जज फैसला सुनाते हैं कि अगली सुनवाई तक मायरा को रिमांड रूम में रखा जाएगा. यह सुनकर मायरा और अभीरा दोनों टूट जाती हैं. अरमान, मायरा को समझाने की कोशिश करता है कि यह अंतिम फैसला नहीं है और उसे हिम्मत रखनी चाहिए. इंस्पेक्टर जब मायरा को ले जाने आता है, तो माहौल और भी भावुक हो जाता है. इसी बीच अभीरा अचानक वहां से चली जाती है, जिससे अरमान और मायरा दोनों हैरान रह जाते हैं.

घर में बढ़ा तनाव

घर पहुंचने पर अभीरा, कावेरी को गले लगाकर रो पड़ती है. विद्या, अभीरा पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे एक बार फिर जिम्मेदार ठहराती है और कहती है कि वह अच्छी मां नहीं है. कावेरी, अभीरा का साथ देती है और विद्या को शांत रहने के लिए कहती है. दूसरी ओर, आर्यन और दिशा खुशियां मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मायरा और अभीरा की गैरमौजूदगी उन्हें भी परेशान करती है. अभीरा को डर सताता है कि कहीं मायरा उसका भरोसा न खो दे. वह भगवान से सवाल करती है कि आखिर एक मां की इतनी परीक्षा क्यों ली जा रही है.

कोर्ट में नया मोड़

दूसरी तरफ संजय, अरमान को समझाता है कि अब भावनाओं से नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेने का समय है और उसे मायरा का केस खुद संभालना चाहिए. रिमांड रूम में मायरा भी काफी परेशान होती है और एक समय पर भागने का सोचती है, लेकिन अभीरा का लकी चार्म देखकर वह अपना फैसला बदल देती है. वह एक ड्राइंग बनाती है, जिसमें अभीरा, अरमान और मुक्ति को अपना सहारा मानती है. अगले दिन कोर्ट में जज मायरा से उसके वकील के बारे में पूछते हैं. तभी अभीरा वहां पहुंचती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा कहती है कि उसे अपनी मां पर पूरा भरोसा है. अरमान उसे हिम्मत देता है और कहता है कि एक वकील हार सकता है, लेकिन मां कभी नहीं हारती.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दिखेगा नया किरदार ‘मोती’, गोकुलधाम में आएगा नया ट्विस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola