Jana Nayagan Cast Fees: आखिरी फिल्म के लिए विजय ने ढीली कर दी मेकर्स की जेब, विलेन बॉबी देओल पर भी बरसे करोड़ों, बाकी स्टारकास्ट की फीस जानें

थलपति विजय की 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही खूब बज बना रही है. अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं. जानिए विजय से लेकर बॉबी देओल और पूजा हेगड़े तक किस स्टार ने कितनी फीस ली है.

Jana Nayagan Cast Fees: थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त हाइप क्रिएट कर चुकी है. यह फिल्म और भी खास हो गई है क्योंकि इसे विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. इसके बाद वह अपना पूरा फोकस राजनीति पर लगाने वाले हैं. अब रिलीज से ठीक कुछ घंटे पहले फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बज देखने को मिल रहा है. वायरल पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय से लेकर बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और बाकी स्टार्स ने इस फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं. हालांकि, इन फीस के आंकड़ों की ऑफिशियल पुष्टि मेकर्स या कलाकारों की तरफ से नहीं की गई है.
तो आइए जानते हैं कि 'जना नायकन' के लिए स्टार्स की फीस कितनी बताई जा रही है.
Jana Nayagan Vijay Fees: लीड रोल के लिए विजय को मिले करोड़ों रुपये
View on Instagram
फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा थलपति विजय की फीस को लेकर हो रही है. Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, विजय ने 'जन नायकन' के लिए करीब 220 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो विजय भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
Bobby Deol Fees: विलेन बनकर बॉबी देओल ने मारी एंट्री, इतनी ली फीस
'जन नायकन' में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. उसी रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये फीस ली है. 'एनिमल' के बाद बॉबी की पॉपुलैरिटी एक बार फिर जबरदस्त बढ़ी है और साउथ फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
Pooja Hegde Fees: विजय के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूजा ने लिए इतने करोड़
फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल निभा रही हैं. उसी रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा ने 'जन नायकन' के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
Prakash Raj से Mamitha Baiju तक, जानें बाकी स्टार्स की फीस
फिल्म में प्रकाश राज, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, प्रकाश राज को करीब 5 करोड़ रुपये, मामिता बैजू को करीब 60 लाख रुपये, गौतम वासुदेव मेनन को करीब 3 करोड़ रुपये और नारायण को करीब 2.5 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही गई है.
Anirudh Ravichander Fees: म्यूजिक के लिए अनिरुद्ध ने भी ली मोटी रकम
'जना नायकन' के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर भी फीस को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म के म्यूजिक के लिए करीब 13 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
Jana Nayagan Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' कल यानी 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










