Bigg Boss 20 Episode 2: आम्रपाली ने क्यों कहा- ‘UP-बिहार को कोई टारगेट करता है तो मुझे बुरा लगता है’?
आम्रपाली और माही विज, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस' के घर में माही विज के एक मजाक पर भड़कीं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे. 'भाभी' शब्द को लेकर शुरू हुई नोकझोंक कैसे भोजपुरी संस्कृति और आत्मसम्मान के मुद्दे में बदल गई? जानिए पूरा मामला.
Amrapali Dubey on Mahi Vij Bhabhi Joke: बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच अक्सर मजाक-मस्ती देखने को मिलती है, लेकिन कई बार यही मजाक विवाद की वजह भी बन जाता है. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. माही ने बातचीत के दौरान आम्रपाली को कई बार ‘भाभी’ कहकर बुलाया. हालांकि, आम्रपाली को यह मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
साड़ी पहनने के दौरान शुरू हुआ मजाक
यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ, जब आम्रपाली साड़ी पहन रही थीं. उन्होंने काजी से बाहर जाने के लिए कहा। इसी दौरान माही ने मजाक करते हुए कहा कि काजी अपनी ‘भाभी’ को साड़ी पहनते हुए देखना चाहते हैं. इसके बाद काजी वहां से चले गए.
">Amrapali teasing Mahi with Qazi’s name and Mahi blushing… WTF 😭
— 🦋 (@lostinchaosssss) September 8, 2026
Also, what’s the same skin colour logic? 😭pic.twitter.com/SQ2lYlmoek#biggboss20 #bb20
बाद में किचन में आम्रपाली ने कहा कि माही ने उन्हें और काजी को काफी परेशान किया. इस पर माही ने फिर मजाक करते हुए कहा,
“भाभी जी हमारी रेडी हो रही हैं."
आम्रपाली ने तुरंत जवाब दिया, “यह दुनिया की पहली ऐसी भाभी हैं, जिनका कोई भैया ही नहीं है.”
आम्रपाली ने बताया क्यों बुरा लगा
बाद में जब इस बातचीत को लेकर सवाल उठा कि भोजपुरी संस्कृति में भाभी के रिश्ते को लेकर इस तरह का मजाक ठीक नहीं माना जाता, तो माही ने अपनी बात स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि उनका मकसद भोजपुरी संस्कृति का मजाक उड़ाना नहीं था.
View on Instagram
माही ने यह भी कहा कि वह जानती हैं कि भाभी का रिश्ता मां के समान माना जाता है और वह इस रिश्ते का सम्मान करती हैं. आम्रपाली ने भी कहा कि उन्हें माही की बात से व्यक्तिगत परेशानी नहीं है, लेकिन किसी भी मजाक से दूसरे लोगों की भावनाएं आहत न हों, इसका ध्यान रखना जरूरी है.
">Loved the way #AmrapaliDubey took a stand for the Bhojpuri industry 👏🏻
— ÃRyan🪈 (@Tingg_Tong) September 8, 2026
Mera ghar chalta hai meri rozi roti hai main ni sun sakti
The way she confronted Mahi and called out her hypocrisy 👏🏻🔥 pic.twitter.com/AsEHeBD6ue
इसके बाद आम्रपाली ने भोजपुरी संस्कृति का उदाहरण देते हुए बताया कि इस समाज में भाभी के रिश्ते को काफी सम्मान दिया जाता है. उन्होंने ‘नदिया के पार’ फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें भी भाभी के रिश्ते को सम्मान के साथ दिखाया गया है. माही ने माना कि उन्होंने इस नजरिए से इस बात के बारे में नहीं सोचा था. उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा किसी को निशाना बनाने या उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था.
बिहार, यूपी, झारखंड के बारे में कुछ भी बुरा नहीं सुन सकती - आम्रपाली
इस बातचीत के बाद आम्रपाली ने लव से अपनी नाराजगी शेयर की. उन्होंने कहा कि जब से वह घर में आई हैं, माही कई बार ‘भाभी’ शब्द को लेकर मजाक कर चुकी हैं. आम्रपाली ने यह भी कहा कि शायद माही ने भोजपुरी संस्कृति को उस तरह से नहीं समझा है. इस पर लव ने उन्हें समझाते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति की बात के आधार पर पूरी इंडस्ट्री या संस्कृति को जज नहीं करना चाहिए.

आम्रपाली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री उनके लिए सिर्फ काम नहीं है. इसी से उनकी रोजी-रोटी चलती है और उनका घर जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी उनके लिए उनकी पहचान का हिस्सा है. यूपी, बिहार और झारखंड से उनका गहरा जुड़ाव है, इसलिए इन राज्यों या उनकी संस्कृति को लेकर कोई बात उन्हें इमोशनल कर देती है और वह कुछ भी बुरा उनके बारे में नहीं सुन सकती.
बिग बॉस के घर से भोजपुरी इंडस्ट्री तक पहुंचा मामला
शुरुआत में यह मामला सिर्फ बिग बॉस के घर की एक छोटी-सी नोकझोंक लग रहा था, लेकिन आम्रपाली के बयान के बाद इसे भोजपुरी संस्कृति से भी जोड़कर देखा जाने लगा. आम्रपाली के लिए यह सिर्फ ‘भाभी’ शब्द को लेकर हुआ मजाक नहीं था, बल्कि उनकी संस्कृति और पहचान से जुड़ी बात थी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 First Nomination: हिट लिस्ट में रही अर्शिफा खान... खुल गई रिश्तों की पोल, इन 4 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार Bigg Boss 20: संस्कारों पर सवाल और फिर गाली-गलौज; जानिए अर्शिफा खान पर क्यों भड़क गईं आम्रपाली दुबे और माही विज?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए