Bigg Boss 20: संस्कारों पर सवाल और फिर गाली-गलौज; जानिए अर्शिफा खान पर क्यों भड़क गईं आम्रपाली दुबे और माही विज?

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'बिग बॉस 20' के पहले ही हफ्ते में हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. 'बच्चा' कहे जाने पर अर्शिफा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार बहस छिड़ गई, जिसमें बाद में माही विज भी कूद पड़ीं. बात संस्कारों से लेकर सोशल मीडिया तंज तक कैसे पहुंची, जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

Arshifa Khan, Amrapali and Mahi Vij Bigg Boss 20 Fight: बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में विवादों ने जोर पकड़ लिया है. अर्शिफा खान और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. मामला तब बिगड़ा जब अर्शिफा को बार-बार ‘बच्चा’ कहकर संबोधित किया गया. अर्शिफा को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें बच्चा न कहा जाए.

विज्ञापन

‘बच्ची नहीं हूं में - आम्रपाली पर भड़कीं जेन जी अर्शिफा

आम्रपाली बाकी घरवालों से बात करती नजर आती हैं. जब आम्रपाली ने पूछा "राज पिक्चर देखी है, राज?", तो इस पर यंग पूछते हैं कि क्या हुआ. इस पर आम्रपाली कहती हैं, "कुछ नहीं, ऐसे ही." अर्शिफा तुरंत टोकते हुए कहती हैं, "ऐसे ही नहीं, उन्होंने मुझे बच्चा कहा और अब बात घुमा रही हैं." आम्रपाली ने सफाई देते हुए कहा, "नहीं, बात नहीं घुमा रही, जो लोग तब पैदा भी नहीं हुए थे, उनको बोला।" इस पर अर्शिफा भड़क गईं और बोलीं, "मुझे पता है आपने किसे बोला.

अर्शिफा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें बच्चा समझने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बात बढ़ने पर आम्रपाली दुबे भी उनसे उलझ गईं. उन्होंने अर्शिफा को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ता चला गया.

">

अर्शिफा ने भी पलटकर जवाब देते हुए कहा कि भले ही उन्हें बच्ची समझा जा रहा हो, लेकिन उनका दिमाग किसी से कम नहीं है. इसके बाद दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई. अर्शिफा इस दौरान काफी गुस्से में दिखीं और उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह अकेले ही सबका सामना करने के लिए काफी है.

अरिश्फा ने माही विज को बताया हाइपोक्रिट

आम्रपाली के साथ बहस के बाद मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. अर्शिफा ने घर के दूसरे सदस्यों पर भी नाराजगी जाहिर की और उन्हें  हाइपोक्रिट तक कह दिया. अर्शिफा की यह बात माही विज को पसंद नहीं आई और वह भी बहस में कूद पड़ीं.

माही विज ने अर्शिफा को जमकर सुनाया और उनके रवैये पर सवाल उठाए. दोनों के बीच भी काफी तीखी बहस देखने को मिली. यानी कुछ ही देर में आम्रपाली और माही, दोनों के साथ अर्शिफा की भिड़ंत हो गई. इतना ही नहीं माही ने अर्शिफा को गुस्से में गाली भी दी. 

आम्रपाली ने उठाए अर्शिफा के संस्कार पर सवाल

विवाद के दौरान आम्रपाली दुबे ने अर्शिफा के संस्कारों पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जिस तरह से अर्शिफा अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं से बात कर रही हैं, इससे उनके संस्कार साफ दिखाई दे रहे हैं. इस पर अर्शिफा भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने पलटकर अपनी बात रखी.

आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम
आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान, फोटो- इंस्टाग्राम

आम्रपाली ने अपनी पढ़ाई और पुराने सोशल मीडिया दौर का जिक्र करते हुए कहा कि कम से कम उन्होंने पढ़ाई के समय टिकटॉक नहीं बनाया था. उनका यह तंज भी बातचीत को और तीखा कर देता है.

पहले ही हफ्ते में बढ़ा पारा

अर्शिफा खान महज 23 साल की हैं और उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी. बाद में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जबकि माही विज टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस हैं.

ऐसे में तीनों के बीच हुई यह बहस बिग बॉस के शुरुआती दिनों का बड़ा हाईलाइट बन गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद आगे भी जारी रहता है या फिर घरवाले इस मुद्दे को पीछे छोड़कर गेम पर फोकस करते हैं. फिलहाल इतना जरूर है कि बिग बॉस 20 ने शुरुआत में ही बता दिया है कि आने वाले दिनों में घर के अंदर रिश्तों के साथ-साथ जमकर घमासान भी देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: खा जाऊंगी तुम लोगों को, ऐसी हूं मैं... ‘छोटी बच्ची’ कहने पर अर्शिफा का घरवालों पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola