"लड़का जिंदा हो और लॉयल..." बिग बॉस के मंच पर आम्रपाली ने बताई पसंद, सलमान खान बोले- 'केमिस्ट्री बनाना, बायोलॉजी नहीं'
आम्रपाली दुबे एंड सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 के घर में धमाकेदार डांस के साथ धमाकेदार एंट्री ले ली है. मंच पर रिक्शे से पहुंचे निरहुआ ने न सिर्फ शादी को लेकर चुटकी ली, बल्कि सलमान खान ने भी आम्रपाली को मजेदार नसीहत दे डाली। जानिए ग्रैंड प्रीमियर की पूरी हलचल.
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey in Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने आखिरकार बिग बॉस 20 के घर में एंट्री कर ली है. सलमान खान के इस रियलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर में आम्रपाली का अंदाज देखते ही बना. भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस के लिए मशहूर आम्रपाली ने शो में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ एंट्री ली. इसके बाद सलमान खान ने उनका जोरदार स्वागत किया.
रिक्शे पर सवार होकर पहुंचे निरहुआ
आम्रपाली की एंट्री से पहले निरहुआ ने बिग बॉस 20 के मंच पर बेहद मजेदार अंदाज में एंट्री ली. वह रिक्शे पर बैठकर शो के सेट पर पहुंचे. इस दौरान बैकग्राउंड में उनका लोकप्रिय गाना ‘निरहुआ रिक्शावाला’ भी सुनाई दिया. सलमान खान ने भी निरहुआ की इस एंट्री का मजाकिया अंदाज में स्वागत किया. प्रोमो में दोनों के बीच हुई बातचीत ने दर्शकों को खूब हंसाया.
View on Instagram
निरहुआ को देखकर पहले ऐसा लगा कि शायद वह खुद दोबारा बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं. लेकिन सलमान खान ने साफ कर दिया कि उनकी एंट्री का मकसद कुछ और है. असली एंट्री किसी और की होने वाली थी.
निरहुआ ने मोनालिसा का किस्सा सुनाकर मारा मजेदार ताना
आम्रपाली और निरहुआ की बातचीत के दौरान शादी का मुद्दा भी मजाक-मजाक में सामने आ गया. निरहुआ ने अपने पुराने अंदाज में एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि वह कभी मोनालिसा को रिक्शे पर अपने साथ लेकर आए थे और बाद में मोनालिसा ने यहीं शादी कर ली.
View on Instagram
इसके बाद उन्होंने आम्रपाली पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर वह उन्हें यहां अकेला छोड़कर चले गए, तो कहीं आम्रपाली भी शादी न कर लें. उन्होंने आगे कहा कि आम्रपाली तो चाहती ही हैं कि उन्हें यहां कोई मिल जाए और वह मिंगल हो जाएं.
आम्रपाली ने बताया उन्हें कैसा लड़का चाहिए
आम्रपाली ने सलमान खान के सामने कहा कि वह खुद एक अच्छे लड़के की तलाश में हैं। इस पर सलमान ने पूछा कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए. जवाब में आम्रपाली ने कहा-
"जिंदा हो, लॉयल हो और अच्छा हो."
उन्होंने यह भी जोड़ा, "सर, जिंदा तो मिल भी जाए, लेकिन लॉयल लड़का जल्दी नहीं मिलता."
View on Instagram
इस पर सलमान खान ने आम्रपाली से मजाकिया अंदाज में कहा कि शो के अंदर वह केमिस्ट्री बना सकती हैं, लेकिन "फिजिक्स की इजाजत नहीं है, और बायोलॉजी की तो बिल्कुल भी नहीं... क्योंकि बिग बॉस को जलन होती है". यह सुनते ही स्टेज पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
बिग बॉस में रहा है इन भोजपुरी सितारों का जलवा
बिग बॉस के 20वें सीजन में भोजपुरी कनेक्शन पहले से ही काफी मजबूत नजर आ रहा है. शो के दौरान सलमान खान ने आम्रपाली दुबे को याद दिलाया कि इस घर का हिस्सा कई बड़े भोजपुरी स्टार्स रह चुके हैं. सलमान ने कहा कि उनसे पहले रवि किशन, मनोज तिवारी और उनके करीबी दोस्त दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी इस शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं. इसके बाद निरहुआ आम्रपाली को सपोर्ट करते नजर आए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20:आम्रपाली, निरहुआ नहीं खेसारी को साथ ले जाना चाहती हैं बिग बॉस के घर में...खुद किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए