Bigg Boss 20:आसिफ ने कहा बिग बॉस के हर सीजन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की होगी चर्चा... बतायी ये वजह

Updated:
विज्ञापन

मेरे आल टाइम फेवरेट बिग बॉस प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला ही थे. वह विनर की ट्रॉफी पूरी तरह से डिजर्व करते थे. मुझे लगता है कि बिग बॉस के हर सीजन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चा हमेशा ही होगी.उन्होंने बहुत ही कमाल का वह सीजन खेला था.

विज्ञापन

bigg boss 20 :वेब सीरीज पंचायत से मशहूर हुए अभिनेता आसिफ खान का नाम बिग बॉस 20 से भी जुड़ गया है.वे बिग बॉस के घर में प्रतियोगी के तौर पर नजर आ रहे हैं. इस रियलिटी शो और उससे जुडी तैयारियों पर हुई बातचीत

विज्ञापन

इस वजह से बिग बॉस को हाँ कहा

बिग बॉस से जुड़ने की वजह आप किसी भी प्रतियोगी से पूछोगे तो सबसे पहले वह सलमान भाई का नाम लेगा. मेरे लिए भी इस रियलिटी शो को हाँ कहने की सबसे पहली वजह वही थे. मैं उनका डाई हार्ट फैन रहा हूँ.दूसरी वजह माध्यम है. मेरे अभिनय की शुरुआत मैंने थिएटर से की है.उसके बाद मैंने फिल्में की और फिर ओटीटी. टेलीविज़न एक्सप्लोर नहीं किया था. लगा कि जब कर रहा हूँ तो देश के सबसे बड़े मंच बिग बॉस से बेहतर क्या प्लेटफार्म होगा.

मेरे अम्मी और दीदी बिग बॉस के फैन

जब से मेरे घरवालों को मालूम हुआ कि इस सीजन मैं भी शो का हिस्सा बनने वाला हूं तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.वैसे सबसे ज्यादा खुश मेरी अम्मी और मेरी बड़ी बहन है क्योंकि वह बिग बॉस के फैन रहे हैं. मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने कोई भी सीजन मिस किया होगा.


Aasif Khan in web series panchayat
Aasif Khan in web series panchayat

मैं हिंसा के खिलाफ हूँ

बिग बॉस के घर लोग इसलिए ही जा रहे हैं ताकि वह अपनी छिपी हुई पर्सनालिटी को बाहर निकाल सके. बिग बॉस के घर में अपने परिवार ,अपने स्पेस के बिना रहना मुश्किल होता है.ऐसे में आदमी की सॉफ्ट साइड कभी कभी अग्रेशन में बदल जाती है लेकिन मैं हिंसा के खिलाफ हूँ. महात्मा गांधी ने भी कहा था कि दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अहिंसा से आप बड़ी से बड़ी लड़ाई जीत सकते हो. मेरी कोशिश भी अपनी हिम्मत और बातों से हर लड़ाई को जीतने की कोशिश रहेगी। मैं टीम प्लेयर हूँ. घर के कामों में भी माहिर हूँ. मेरे लिए कोई काम बड़ा छोटा नहीं है.

बिग बॉस को बहुत कम फॉलो

किया है मैंने बिग बॉस के बहुत कम सीजंस को फॉलो किया है क्योंकि मेरा वर्क कमिटमेंट ही ऐसा कुछ है.आशुतोष कौशिक जिस सीजन विनर बनें थे.वह सीजन पूरा देखा था. उसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला वाले सीजन को देखा था। उसके बाद तो मैं बिग बॉस सिर्फ रील में देख पाया था.

बिग बॉस के हर सीजन में सिद्धार्थ की चर्चा होगी

जिस सीजन सिद्धार्थ बिग बॉस का हिस्सा थे. वह सबसे ज्यादा पॉपुलर था जो इस बात की खुद बी खुद गवाही देता है कि जनता ने उस सीजन को कितना प्यार दिया था. मेरे आल टाइम फेवरेट बिग बॉस प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला ही थे. वह विनर की ट्रॉफी पूरी तरह से डिजर्व करते थे. मुझे लगता है कि बिग बॉस के हर सीजन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चा हमेशा ही होगी.उन्होंने बहुत ही कमाल का वह सीजन खेला था.

विनर बनने के काबिल हूं

बिग बॉस से मेरा नाम जुड़ने के साथ ही यह चर्चा भी शुरू हो गयी है कि अगर मैं फिनाले तक भी पहुँच गया तो मेरा वह अचीवमेंट होगा लेकिन मैं अपनी काबिलियत विनर बनने की देखता हूँ. मेरे कितने फैंस हैं या शो में मेरे खेल को देखकर बन जाएंगे ये कोई नहीं जानता है. मैं बताना चाहूंगा कि मेरी पहचान सिर्फ पंचायत तक सीमित नहीं है.अक्सर लोग मेरी पहचान को पंचायत से ही जोड़कर देखते हैं. एक एक्टर के तौर पर मैंने मिर्जापुर, पाताललोक जैसी वेब सीरीज भी की है. हम एक्टर्स को एक्टर की तरह देखा जाना चाहिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट से जोड़कर नहीं देखना चाहिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola