Bigg Boss 20 Episode 2 Live: कैप्टेंसी दावेदार ने अर्शिफा खान समेत इन कंटेस्टेंट्स की लाइफ छीनने की गुजारिश की, बिग बॉस ने मचा दिया हंगामा
बिग बॉस 20 लाइव, फोटो- प्रभात खबर
Bigg Boss 20 Episode 2 Live: बिग बॉस 20 के दूसरे एपिसोड में भी हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां आम्रपाली दुबे और अर्शिफा खान में जबरदस्त लड़ाई हुई. दोनों ने अपना आपा खो दिया. इधर कैप्टेंसी टास्क में किसकी जीत हुई. आइये लाइव के जरिए बताते हैं पल पल की अपडेट्स.
कैप्टेंसी दावेदार ने इन शख्स की लाइफ छीनने की गुजारिश की
आसिफ खान ने अर्शिफा खान की लाइफ लूंगा. उन्होंने एक्स बजर भी दबाया.
गुल्लु ने उदिति सिंह की लाइफ लेने की बात की
यंग ने कनिका मान की लाइफ ले लेने की बात की, क्योंकि वो उन्हें अजीब वाइब दे रही हैं.
बिग बॉस ने खोला 2x दरवाजा
गुल्लु, आसिफ और यंग को बिग बॉस ने वरदान दिया और पहली बार 2x कमरा खोला. बिग बॉस कहते हैं कि यहां लाइफ छीनी भी जा सकती है और वरदान भी दिया जा सकता है. इस कमरे के दो दरवाजे हैं, 2 और एक्स... अगर आप 2 से आते हैं, तो किसी घरवाले को जीवन दान देना चाहते हैं और अगर एक्स से आते हैं तो इसका मतलब होगा कि आप किसी की लाइफ छीन सकते हैं.
तो दावेदारों अभी सबके पास 2 लाइफ है, तो आपके लिए एक्स का दरवाजा खुलेगा.
यंग और काजी फिर आपस में भिड़े
आज के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत के साथ ही घर का माहौल काफी गरमा गया. टास्क के दौरान काजी और यंग के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प में बदल गई. दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया.
विवाद के दौरान यंग ने काजी की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने काजी से कहा कि उन्हें संचालक की जिम्मेदारी ठीक से समझ नहीं आ रही है. दोनों के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरे टास्क पर देखने को मिला और घरवालों के बीच भी माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आया.
गुल्लु, आसिफ और यंग बने कैप्टेंसी टास्क के पहले दावेदार
कैप्टेंसी टास्क में गुल्लु, आसिफ और यंग बने कैप्टेंसी टास्क के पहले दावेदार बन गए हैं. संचालक ने ये अनाउंसमेंट की. उन्होंने कहा कि कनिका मान, अर्शिफा खान हार गए हैं.
असिम रियाज ने बिग बॉस 20 को बताया 'फ्लॉप'
बिग बॉस 13 ऐतिहासिक सीजन में से एक माना जाता है. इसमें आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा जैसे स्टार्स नजर आए थे. जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.
अब बिग बॉस 20 के प्रीमियर के बाद असिम रियाज ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''दूसरा फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है.'' हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर बिग बॉस 20 का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट का टाइमिंग देखकर लोगों ने इसे शो से जोड़ लिया. बाद में दर्शकों की ओर से आए कुछ रिएक्शन्स के बाद असीम ने यह पोस्ट हटा दिया.
आम्रपाली ने फिर कहा- 'बच्चा, गरम पानी पीकर आ'
बढ़ते विवाद के बीच आम्रपाली दुबे भी इस बहस में शामिल हो जाती हैं। दोनों के बीच बात और गर्म होती दिखाई देती है और आम्रपाली अर्शिफा से कहती हैं कि हाथ न लगाएं और सिर्फ बात करें. इसके बाद आम्रपाली एक बार फिर अर्शिफा को बच्चा कहकर चिढ़ाती हैं. वह कहती हैं, “बच्चा, आवाज नहीं निकल रही... जा गरम पानी पीकर आ.”
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए