CINTAA Elections: पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को कोर्ट में झटका, उपासना सिंह बोलीं- ‘हम जीत गए’
Upasana Singh and Padmini Kolhapure
CINTAA चुनावों को लेकर कोर्ट में उपासना सिंह और बी.एन. तिवारी के पक्ष में फैसला आया है. पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की चुनाव पर स्टे की मांग खारिज कर दी गई है.
CINTAA Elections को लेकर चल रही लड़ाई अब कोर्टरूम तक पहुंच चुकी है. दिंडोशी कोर्ट में जब इस मामले की सुनवाई हुई तो दोनों पक्ष आमने-सामने थे. एक तरफ TV इंडस्ट्री से जुड़ी उपासना सिंह और FWICE के बी.एन. तिवारी थे, तो दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे मौजूद थीं. चुनाव पर रोक की मांग को लेकर चल रही इस कानूनी लड़ाई में अब उपासना सिंह और बी.एन. तिवारी के पक्ष में फैसला आया है.
इस पूरे मामले पर उपासना सिंह ने प्रभात खबर से खास बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हम जीत गए.”
कोर्टरूम में आमने-सामने थीं दोनों टीमें
CINTAA Elections को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मामला दिंडोशी कोर्ट पहुंचा. चुनाव पर स्टे की मांग को लेकर दायर मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष कोर्टरूम में मौजूद थे.
एक तरफ उपासना सिंह और FWICE के बी.एन. तिवारी थे. वहीं दूसरी ओर पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की टीम थी. यानी CINTAA की चुनावी लड़ाई अब सिर्फ संगठन के भीतर की खींचतान नहीं रही, बल्कि इसका सीधा असर कोर्ट तक पहुंच गया.
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की स्टे मांग खारिज
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे की ओर से चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई थी. दिंडोशी कोर्ट ने इस मांग पर स्टे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद चुनाव प्रक्रिया के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है.
कोर्ट के फैसले के बाद उपासना सिंह और बी.एन. तिवारी खेमे ने राहत की सांस ली है. उपासना सिंह ने इस फैसले को अपनी टीम की जीत बताया है.
उपासना सिंह बोलीं- ‘हम जीत गए’
कोर्ट से बाहर आने के बाद उपासना सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रभात खबर से बातचीत की . उन्होंने कहा, “हम जीत गए.” उनके इस छोटे से बयान में इस पूरी कानूनी लड़ाई को लेकर उनकी खुशी साफ नजर आई.
CINTAA Elections को लेकर अब आगे की नजर चुनावी प्रक्रिया पर है. कोर्ट में स्टे की मांग खारिज होने के बाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद फिलहाल एक नए मोड़ पर पहुंच गया है.
खास बात यह भी रही कि इस पूरे मामले में TV और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दो अलग-अलग खेमों के चर्चित चेहरे कोर्टरूम में आमने-सामने नजर आए. अब देखना होगा कि कोर्ट के इस फैसले के बाद CINTAA के चुनाव किस तरह आगे बढ़ते हैं और संगठन की कमान किसके हाथ आती है.
ये भी पढ़ें- 'कभी बिग बॉस के घर नहीं जाऊंगा...' पंचायत फेम Aasif Khan ने खुद तोड़ा अपना वादा? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की हैरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए