Hanuman Ansh Box Office: ₹2 करोड़ से ₹156 करोड़ तक, 'हनुमान अंश' ने रचा कमाल, प्रीति जिंटा भी हुईं फिल्म की दीवानी

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लो-बजट फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ₹156 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. प्रीति जिंटा और वरुण धवन जैसे सितारों ने भी इसकी तारीफ की है.

विज्ञापन

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की लो-बजट धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' इस समय देश के सिनेमाघरों में कमाई के नए झंडे गाड़ रही है. बिना किसी भारी-भरकम प्रमोशन के रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने दमदार कंटेंट से हर किसी को हैरान कर दिया है. पब्लिक के मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी इसके समर्थन में उतर आए हैं. वरुण धवन और आदित्य धर के बाद अब बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा ने भी यह फिल्म देखी और फैंस से थिएटर्स जाने की खास अपील की.

विज्ञापन

₹10 लाख से शुरू होकर ₹156 करोड़ तक का सफर

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, महज ₹2.00 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस हिट फिल्म ने पहले दिन सिर्फ ₹10 लाख की मामूली ओपनिंग ली थी. लेकिन जनता के वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि इतिहास रच दिया. फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन भी ₹10.00 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹132.13 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹156.20 करोड़ तक पहुंच गया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

View on Instagram

'सीता राम... इसे मिस मत करना' प्रीति जिंटा ने की तारीफ

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर थिएटर के अंदर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने स्क्रीन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में "सीता राम" और "Wow" लिखा. वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने फैंस से आग्रह करते हुए लिखा-लोगो, इस फिल्म को सिनेमाघरों में बिल्कुल मिस मत करना ." प्रीति से पहले 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर भी फिल्म के मेकर्स की तारीफ कर चुके हैं.

प्रीति जिंटा की इंस्टाग्राम स्टोरी
प्रीति जिंटा की इंस्टाग्राम स्टोरी

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Song: ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने वाले दृष्टिबाधित गायक Sunil Lodhi कौन हैं? जानें कैसे मिली उन्हें बड़े पर्दे पर एंट्री

वरुण धवन बोले- "यह सिर्फ फिल्म नहीं, ईश्वर का आशीर्वाद है"

इससे पहले एक्टर वरुण धवन अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने पहुंचे थे और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लोगों से इसे देखने का आग्रह किया था. वरुण ने कहा था:

"प्लीज हॉल में जाकर 'हनुमान अंश' जरूर देखें. मैं अपनी मम्मी के साथ गया था और यह वाकई कमाल का अनुभव था. अपने परिवार और दोस्तों को भी साथ ले जाएं. मुझे किसी ने यह वीडियो बनाने को नहीं कहा, बजरंगबली से मेरा बचपन का नाता है. यह बहुत ही सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म है... सच कहूं तो यह कोई आम फिल्म नहीं बल्कि एक दिव्य अनुभव है."

नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है कहानी

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' मशहूर संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनके भक्ति मार्ग पर आधारित है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता शोभिनव सत्या की एक्टिंग की चारों तरफ सराहना हो रही है.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘हनुमान अंश’ को लेकर बिहार के CM सम्राट चौधरी का बुलावा, योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात; कई राज्यों से आ रहे इनवाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola