'रामायण' के लिए Yash ने ठुकराए ₹100 करोड़? फीस के बदले खेला ऐसा दांव कि चौंक गई इंडस्ट्री
यश, फोटो - इंस्टाग्राम
'रामायण' में रावण का रोल कर रहे KGF स्टार यश ने ₹100 करोड़ की एक्टिंग फीस छोड़ दी है. अब फीस के बदले उन्होंने फिल्म के पूरे साउथ इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ले लिए हैं.
हाल ही में अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई को लेकर सुर्खियां बटोर रहे 'केजीएफ' फेम यश अब अपनी अगली मेगा फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म में यश लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन इस बार चर्चा उनके किरदार से ज्यादा उनकी फीस को लेकर हो रही है. यश ने फिल्म के दोनों हिस्सों के लिए मिलने वाली करीब 100 करोड़ रुपये की फीस लेने से ही इनकार कर दिया है. यश के इस फैसले ने फिल्म की कमाई और कमाई के बंटवारे को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.
100 करोड़ कैश नहीं, सीधे ले ली साउथ इंडिया की पूरी डील
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यश 'रामायण' में एक्टिंग के लिए कोई बंधी-बंधाई फीस नहीं ले रहे हैं. अपनी कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के जरिए वो इस प्रोजेक्ट में को-प्रोड्यूसर भी हैं. ऐसे में उन्होंने ₹100 करोड़ कैश लेने के बजाय 'रामायण पार्ट 1' और 'पार्ट 2' के पूरे साउथ इंडियन मार्केट कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स अपने नाम कर लिए हैं. यानी साउथ में फिल्म जितना तगड़ा कलेक्शन करेगी, यश की जेब में उतना ही बड़ा मुनाफा जाएगा.
View on Instagram
'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस के बाद क्यों बदला गेम?
बॉलीवुड और साउथ के ट्रेड पंडितों का मानना है कि यश का यह मास्टरस्ट्रोक उनकी हालिया फिल्म टॉक्सिक के कलेक्शन के बाद आया है. गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' ने पहले दिन तो ₹101.10 करोड़ की ताबड़तोड़ ओपनिंग ली थी, लेकिन बाद के दिनों में फिल्म की कमाई काफी गिर गई और पहले हफ्ते में यह ₹229.60 करोड़ नेट पर ही रुक गई. ऐसे में 'रामायण' का साउथ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हाथ में लेना यश के लिए ₹100 करोड़ की फिक्स्ड फीस से कहीं ज्यादा फायदेमंद और सेफ साबित हो सकता है.
View on Instagram
कब आ रही है यह मल्टी-स्टारर 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश लंकापति रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. यह पौराणिक ड्रामा दो हिस्सों में रिलीज होगा. 'रामायण: भाग एक' 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर में और 8 नवंबर 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, फिल्म का दूसरा हिस्सा यानी 'रामायण: भाग दो' दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
ये भी पढ़ें: रामायण में रावण बने यश ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी संस्कृति का हिस्सा
ये भी पढ़ें: Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए