Bigg Boss 20 X Review: उम्मीदों पर फिरा पानी या सिर्फ शुरुआत है? जानिए पहले ही दिन क्यों ट्रोल हुआ नया सीजन

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. जहां कमजोर स्टार पावर को लेकर दर्शक निराश दिखे, वहीं पहले ही दिन कनिका मान और कुशल सिंह तंवर (गुल्लू) के बीच शुरू हुए 'लव एंगल' पर फेक और प्री-प्लान्ड होने के आरोप लग रहे हैं. जानिए पहले एपिसोड की पूरी इनसाइड स्टोरी.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 1st Episode X Review: टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 आखिरकार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गया है. शो के ग्रैंड प्रीमियर का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था, लेकिन पहला एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां फैंस को शो से काफी उम्मीदें थीं, वहीं कई दर्शकों को इसकी शुरुआत कुछ फीकी लगी. खासकर कंटेस्टेंट्स की लाइनअप को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 20 की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही

बिग बॉस का हर नया सीजन अपने साथ नए चेहरे, विवाद और जबरदस्त मनोरंजन लेकर आता है. इस बार भी मेकर्स ने कई अलग-अलग क्षेत्रों से कंटेस्टेंट्स को घर में उतारा है. हालांकि, पहले एपिसोड के बाद ऐसा लग रहा है कि इस सीजन की स्टार पावर पिछले कुछ सीजन के मुकाबले कमजोर है.

">

कुछ चेहरे दर्शकों के लिए जाने-पहचाने हैं, लेकिन कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्हें दर्शक पहली बार देख रहे हैं. यही वजह है कि पहले एपिसोड के बाद कुछ लोगों को लगा कि शो की शुरुआत और ज्यादा दमदार हो सकती थी.

">

कनिका मान और गुल्लू की जोड़ी ने खींचा ध्यान

शो में कनिका मान और कुशल सिंह तंवर गुल्लू के बीच दिखाई गई केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दोनों के बीच नजदीकियों और रोमांटिक बॉन्डिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, कुछ दर्शकों को यह लव एंगल काफी जल्दी और कुछ हद तक प्री-प्लान्ड नजर आया.

">

सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं कि शो में टीआरपी और मनोरंजन बढ़ाने के लिए दोनों के बीच लव एंगल पहले से तैयार किया गया हो सकता है. हालांकि, अभी यह सिर्फ दर्शकों की अटकलें हैं. शो की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि कनिका और गुल्लू का रिश्ता या उनका लव एंगल पहले से प्लान किया गया है.

अब कंटेस्टेंट्स पर होगी पूरी नजर

पहले एपिसोड की प्रतिक्रिया भले ही पूरी तरह सकारात्मक नहीं रही हो, लेकिन बिग बॉस का असली खेल शुरुआत के कुछ दिनों बाद ही सामने आता है.

बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20, फोटो- इंस्टाग्राम

घर में जब कंटेस्टेंट्स लंबे समय तक साथ रहेंगे, तब उनकी असली पर्सनैलिटी, दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डाइवोर्सी स्पेशल है ये सीजन...' माहि विज के बयान से चौंके घरवाले, ईशा रिखी ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola