Bigg Boss 20: 'डाइवोर्सी स्पेशल है ये सीजन...' माही विज के बयान से चौंके घरवाले, ईशा रिखी ने दिया करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन

मैरी कॉम, ईशा रिखी और माहि विज, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'बिग बॉस 20' के पहले ही दिन टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने एक बयान से तहलका मचा दिया है. शो में ईशा रिखी और बॉक्सर मैरी कॉम से गॉसिप करते हुए माहि ने इस सीजन को 'डाइवोर्सी स्पेशल' बता दिया. जानिए आखिर माहि ने ऐसा क्यों कहा और इस पर ईशा रिखी ने क्या जवाब दिया.

विज्ञापन

सलमान खान के धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत होते ही घर के अंदर ड्रामे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. पहले ही दिन जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने एक बयान से सबका ध्यान खींच लिया है. माहि ने ईशा रिखी और बॉक्सर मैरी कॉम से बातचीत के दौरान बिग बॉस के इस सीजन को 'डाइवोर्सी स्पेशल' करार दे दिया.

विज्ञापन

"तीन तो डाइवोर्सी आ रखी हैं सेट पे..."

शो में माही विज, ईशा रिखी और मैरी कॉम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ और तलाक पर बात करने की कोशिश करती नजर आईं. हालांकि, दोनों ही अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात करने से बचती दिखीं. इसी बीच गॉसिप करते हुए माहि ने ईशा से कहा:

"मुझे तो बाहर की गॉसिप पसंद है. मुझे बताओ बाहर किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है. तीन तो डाइवोर्सी आ रखी हैं सेट पे तू, मैं और वो बॉक्सर मैरी कॉम. सेकंड इनिंग्स तो हमारी चल ही रही है, डाइवोर्सी स्पेशल!"
View on Instagram

ईशा रिखी ने बताया शो में आने का मकसद

जब माही विज ने ईशा से पूछा कि वह इस शो का हिस्सा क्यों बनीं, तो ईशा ने कहा, "बहुत से लोग मुझे नहीं जानते क्योंकि मैं अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखती आई हूं." इस पर माही ने बीच में टोकते हुए कहा, "तुम तो पिछले दो महीने से इंटरनेट पर छाई हुई हो." ईशा ने इस सवाल का जवाब देते हुए साफ कहा कि वह नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें किसी की गर्लफ्रेंड या पत्नी के रूप में पहचानें. उनकी इच्छा है कि लोग उन्हें उनके नाम और उनकी खुद की पहचान से जानें. ईशा के लिए अपनी इंडिविजुअल आइडेंटिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है.

ये भी पढ़ें: कनिका, आम्रपाली या अरिश्फा; जानिए कौन है सोशल मीडिया का असली 'बिग बॉस'

घर में पहले ही दिन शुरू हुई गॉसिप और जंग

बिग बॉस 20 के पहले ही दिन से घर का माहौल काफी गरम दिख रहा है. एक तरफ जहां तलाक और रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ यंग DSA और काजी तौकीर के बीच हुई भयंकर लड़ाई ने साफ कर दिया है कि यह सीजन विवादों और ड्रामे से भरपूर रहने वाला है.

View on Instagram

'बिग बॉस 20' कब और कहां देखें?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' फैंस जिओ हॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे देख सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एपिसोड पहले स्ट्रीम होता है, जिसके बाद इसका टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे किया जाता है. शो में होने वाले ड्रामे, लड़ाई, टास्क और कंटेस्टेंट्स की हर हलचल पर फैंस की नजर बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: दोस्त की मौत पर रोईं तो बन गईं 'गर्लफ्रेंड', फिर लगा हत्या का इल्जाम... बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले अर्शिफा खान की जानें कॉन्ट्रोवर्सी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola