Bigg Boss 20 Highlights: 'भाई मत बोल' पहले ही दिन काजी और यंग DSA के बीच हुई गाली गलौज, बाप तक पहुंची बात

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 हाईलाइट्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 की शुरुआत ही ड्रामे के धमाके के साथ हुई.पहले ही दिन रैपर यंग DSA और काजी तौकीर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. काजी द्वारा यंग के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करने पर विवाद इतना गहराया कि बात बाप और परिवार तक जा पहुंची, जिसे घरवालों ने बमुश्किल शांत कराया. इसी गरमा-गर्मी के बीच बिग बॉस ने अपने 20वें सीजन के जश्न में अजीबोगरीब 'केक कैप्टेंसी टास्क' का ऐलान किया.

विज्ञापन

कहते हैं कि बिग बॉस के घर में दीवारों के भी कान होते हैं और झगड़े कभी भी शरू हो सकते है, लेकिन सलमान खान के रियालिटी शो में तो पहले ही दिन शोले भड़क उठे. चिंगारी भड़की रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) और काजी तौकीर के बीच. काजी की एक आदत ने इस ड्रामे को वो मोड़ दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दोनों एक दूसरे से भिड़ने ही वाले थे कि घरवालों ने रोक लिया और मामला शांत हुआ.

विज्ञापन

दरअसल काजी ने यंग के खास बोलने के अंदाज की नकल (mimicry) उतारी और बस... यंग का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

जब काजी ने उन्हें भाई कहकर समझाने की कोशिश की, तो यंग गरज उठे—"भाई मत बन. तेरा मैं भाई नहीं हूं."

देखते ही देखते, एक मामूली-सी नकल का ऐसा भयावह हाल हुआ कि बात सीधे घर-परिवार और बाप तक पहुंच गई. मर्यादा की सारी रेखाएं पार हो गईं और दोनों स्टार्स एक-दूसरे से भिड़ गए. बिग बॉस 20 की यह पहली सबसे बड़ी जंग थी, जिसने साबित कर दिया कि इस बार का माहौल किसी प्रेशर कुकर से कम नहीं रहने वाला. हालांकि बाद में यंग ने क्लियर किया कि वह उनके पिता को बीच में नहीं ला रहे थे. खुद के पिता के बारे में बोल रहे थे.

फर्स्ट डे बिग बॉस 20 में हुआ कैप्टेंसी टास्क

ड्रामे के इस धुएं के बीच अचानक 'बर्थडे सॉन्ग'बजा. बिग बॉस ने अपने 20वें सीजन और 20वें बर्थडे का जश्न मनाते हुए मैदान में पहला 'कैप्टेंसी टास्क'अनाउंस किया, जहां घरवालों को 'केक' बनना था.

नियम सीधा था: बजर बजते ही केक के कपड़े पहनो, ताली बजते ही छोटी प्लेट पर कूदकर खड़े हो जाओ, और गाना रुकते ही फिर केक बन जाओ. इस टास्क में संचालक काजी तौकीर बने, जिन्हें फैसला करना था कि कौन सबसे लेट लतीफ केक बना, लेकिन किस्मत का पासा देखिए... टास्क शुरू होते ही फुर्ती का यह इम्तिहान ईशा, आम्रपाली और अमन के लिए काल बन गया. तीनों सबसे पहले इस रेस से धक्के मारकर बाहर कर दिए गए.

इस पूरे बवंडर के बीच, घर में कई और रंग भी देखने को मिले

अर्शिफा खान का रौद्र रूप

काजी की एक हरकत पर अर्शिफा भड़क उठीं. उन्होंने दो टूक चेतावनी दे दी,"मुझे बच्ची समझने की भूल मत करना, उल्टा जवाब दे दिया तो कोई बोलेगा नहीं. खा जाऊंगी तुम लोगों को."

इन 2 कंटेस्टेंट्स का बनेगा लव एंगल

यंग डीएसए ने माही विज के सामने दिल का कार्ड फेंकते हुए भविष्यवाणी कर दी कि आने वाले दिनों में गुल्लू और कनिका मानका लव एंगल पक्का बनेगा, क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है और साथ में अच्छे भी लगते हैं.

एक्स का दर्द और मैरी कॉम का टैलेंट

किचन में जहां एक तरफ मैरी कॉम ने अपनी 42 साल की उम्र और बेमिसाल जर्नी का रौब दिखाते हुए कहा कि आज के बच्चे उनके आगे टिक नहीं पाएंगे, वहीं दूसरी तरफ माही और ईशा के बीच अपने-अपने 'एक्स' के बारे में बात करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ना मैं बुरा कहूंगी ना ही अच्छा, जो बीत गया वो बात गई.

पहले एपिसोड से ही गायब दिखी आम्रपाली दुबे, एक सीन के अलावा कहीं नहीं आईं नजर

भोजपुरी स्टार पहले एपिसोड में घर से गायब दिखी. एक बार कैमरे ने उन्हें बाथरूम में दिखाया था. जिसमें वह मैरी कॉम संग चिटचैट कर रही थी. बाद में जब मैरी रस्सी पर कूद रही थी, तो भोजपुरी क्वीन बोली कि आपको देखकर मेरा कैलोरी कम हो रहा है. फिर आम्रपाली कहीं भी नहीं दिखीं.

बिग बॉस का पहला दिन थोड़ा बोरिंग रहा. हालांकि काजी, अर्शिफा खान और यंग ने अपनी बेबाकी दिखाकर दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बनेगी गुल्लू-कनिका मान की जोड़ी? इस कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही कर दी भविष्यवाणी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola