Bigg Boss 20 Upcoming PROMO: अर्शिफा के 'हाइपोक्रिट' बोलते ही भड़कीं माही विज, आम्रपाली भी कूद पड़ीं लड़ाई में, बोलीं- जा गरम पानी पीकर आ
बिग बॉस 20 का आने वाला प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20 Upcoming PROMO: नए प्रोमो में अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है. ‘हाइपोक्रिट’ वाली बात पर माही भड़क जाती हैं, तो आम्रपाली भी अर्शिफा को जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं. प्रोमो में आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात इतनी बढ़ गई?
Bigg Boss 20 Upcoming PROMO: 'बिग बॉस' के नए सीजन के पहले ही दिन घर में अच्छी-खासी बहस और तगड़ा ड्रामा देखने को मिला. लेकिन ऐसा लगता है कि यह तो बस शुरुआत थी और असली बवाल होना अभी बाकी है. आने वाले एपिसोड में ड्रामे का ग्राफ और भी ऊपर जाने वाला है, क्योंकि शो के आखिर में आए नए प्रोमो में एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला मौजूद है. प्रोमो देखकर साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में घर के अंदर भयंकर लड़ाई, तीखी नोकझोंक और जबरदस्त क्लेश देखने को मिलने वाला है.
अर्शिफा के ‘हाइपोक्रिट’ कहते ही भड़कीं माही विज
सामने आए नए प्रोमो में घर का माहौल काफी गरम नजर आ रहा है. अरिश्फा सब घरवालों के सामने कहती हैं, "आप लोगों को मैं बच्ची लगती हूं, लेकिन मेरा दिमाग आप सबसे ज्यादा तेज है." इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे तंज कसते हुए कहती हैं, "यार रील कट रही है, रील कट रही है... बस कर."
अरिश्फा तुरंत चुटकी बजाते हुए जवाब देती हैं, "मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील ऐसे ही कट जाती है."
बात बढ़ती देख आम्रपाली कहती हैं, "हाथ मत लगा, बस बात कर." इस पर अरिश्फा घरवालों को 'हाइपोक्रिट' (ढोंगी) कह देती हैं. यह सुनते ही माही विज बीच में आती हैं और चिल्लाकर पूछती हैं, "काहे का हाइपोक्रिट?"
अरिश्फा कहती हैं, "मैं आपको ही बोल रही हूं." माही गुस्से में कहती हैं, "तुमको क्या होता है?" तो अरिश्फा जवाब देती हैं, "मैं आपको 'आप' कहकर बात कर रही हूं."
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बनेगी गुल्लू-कनिका मान की जोड़ी? इस कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही कर दी भविष्यवाणी
'गरम पानी पीकर आ' - आम्रपाली ने उड़ाया मजाक
तभी आम्रपाली बीच में आकर अरिश्फा पर चिल्लाती हैं और कहती हैं कि माही घर के संस्कार की बात कर रही हैं. जब अरिश्फा कहती हैं कि आप लोग बहुत बदतमीज हो, तो आम्रपाली उनका मजाक उड़ाते हुए चिढ़ाकर कहती हैं, "बच्चा, आवाज नहीं निकल रही है... जा गरम पानी पीकर आ." यहीं पर प्रोमो खत्म हो जाता है. इस ड्रामे से साफ जाहिर है कि आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज क्लेश देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में पहली ‘वैंप’ मिल गई? माही विज को सोशल मीडिया ने क्यों पकड़ लिया है निशाने पर
आखिर कहां से शुरू हुआ यह पूरा बवाल?
अब आपको बताते हैं कि इस पूरी लड़ाई की शुरुआत आखिर कहां से हुई थी. दरअसल, मामले की शुरुआत तब हुई जब काजी ने अरिश्फा खान को 'छोटी बच्ची' कह दिया. यह सुनते ही अरिश्फा बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने काजी को सीधे चेतावनी दे डाली.
अरिश्फा ने साफ-साफ कहा, "मैं कोई बच्ची नहीं हूं, इसलिए मुझे बच्ची बोलना बंद करो. चुप रहकर मेरी बात सुनो."
बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने गुस्से में चिल्लाते हुए आगे कहा, "मुझे कोई ऑर्डर मत दो. मैंने देखा है कि लोग मुझे ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन मैं किसी की बात नहीं सुनने वाली. बाद में मुझे मत बोलना." काजी के साथ हुई इसी बहस के बाद घर में अरिश्फा का बाकी सदस्यों के साथ भी विवाद बढ़ता चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए