Bigg Boss 20 में पहली ‘वैंप’ मिल गई? माही विज को सोशल मीडिया ने क्यों पकड़ लिया है निशाने पर

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20 हाउस में कंटेस्टेंट्स, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री लेते ही माही विज का घरवालों से पंगा हो गया. जानिए अमन, ईशा और आर्शिफा से उनकी क्यों हुई बहस और सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 की शुरुआत के साथ ही घर का माहौल काफी गर्म हो गया है. शो के नए प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस माही विज का ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. माही ने घर में कदम रखते ही एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन घरवालों से पंगा ले लिया. सामान उठाने की बात हो या किचन में चाय बनाने का मुद्दा, माही हर जगह बहस करती नजर आईं.

विज्ञापन

अमन से बहस, ईशा को कहा 'शानी' और आर्शिफा को दिया ऑर्डर

View on Instagram

घर में एंट्री करते ही माही ने अमन गांधी से सामान उठाने में मदद मांगी. जब अमन ने उनसे प्यार से 'प्लीज' कहने को कहा, तो माही भड़क गईं और बोलीं, "मैं प्लीज तुझे बोलूंगी, छोड़ो भी."

इसके बाद किचन में चाय बनाने को लेकर उनकी ईशा रिखी से लड़ाई हो गई, जहां माही ने ईशा से कहा, "ऐ शानी मत बन चल."

बात यहीं खत्म नहीं हुई, जब इन्फ्लुएंसर आर्शिफा खान आईं, तो माही उन्हें भी हिदायत देने लगीं. इस पर आर्शिफा ने साफ कहा कि माही 'बॉस' बनकर उन्हें ऑर्डर दे रही हैं और उनसे बहुत खराब वाइब्स आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: द डॉन इज इन द हाउस... माही विज की एंट्री पर एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने लुटाया प्यार

सोशल मीडिया ने क्यों बनाया निशाना?

प्रोमो में माही विज का यह अड़ियल और गुस्सैल रवैया देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. नेटिजन्स का कहना है कि माही बिना किसी वजह के घर में अटेंशन पाने और फुटेज जुटाने के लिए सबसे लड़ रही हैं. यूजर्स का मानना है कि पहले ही दिन इस तरह हर किसी पर हावी होने की कोशिश करना यह दिखाता है कि वह इस सीजन की पहली 'विलेन' बनने की ओर बढ़ रही हैं.

image.png
image.png
image.png
image.png
image.png

यह भी पढ़ें: तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी और नया अफेयर? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज का इन विवादों से रहा है नाता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola