Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बनेगी गुल्लू-कनिका मान की जोड़ी? इस कंटेस्टेंट ने पहले दिन ही कर दी भविष्यवाणी

Updated:
विज्ञापन

गुल्लू और कनिका, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20: घर में अभी पहला दिन ही हुआ है और दो कंटेस्टेंट्स के बीच लव एंगल की चर्चा शुरू हो गई है. एक कंटेस्टेंट ने दोनों की जोड़ी को लेकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस ने हैशटैग बना दिया. आखिर कौन हैं ये दोनों?

विज्ञापन

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ के घर में अभी पहला दिन ही हुआ है, लेकिन ड्रामा और गॉसिप का डोज फुल ऑन मिल रहा है. एक तरफ माही विज अपने बॉसी अंदाज से घर में दबदबा बनाने में लगी हैं, तो दूसरी तरफ एक ऐसी बात सामने आ गई है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. घर के एक कंटेस्टेंट ने अभी से दो लोगों के बीच लव एंगल की भविष्यवाणी कर दी है. इतना ही नहीं, ये बात बाहर आते ही फैंस भी इस जोड़ी को लेकर बातें करने लगे. तो आखिर कौन हैं वो दो कंटेस्टेंट्स, जिनके बीच प्यार की कहानी शुरू होने की चर्चा है? चलिए बताते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

बिग बॉस में शुरू होने से पहले ही बन गई जोड़ी?

अब सवाल उठता है कि आखिर वो कौन से दो चेहरे हैं जिनकी केमिस्ट्री को लेकर घर के अंदर और बाहर बातें हो रही हैं. यह नाम हैं सोशल मीडिया स्टार गुल्लू और पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान. घर में अभी तो सब एक-दूसरे को सिर्फ जानने की कोशिश ही कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों की जोड़ी को लेकर अभी से माहौल गरम हो गया है.

दरअसल हुआ यह कि घर के अंदर माही विज और रैपर यंग डीएसए आपस में बात कर रहे थे. बातचीत के दौरान जब माही विज ने यंग डीएसए से पूछा कि "तुम्हें क्या लगता है, इस बार घर में किसका कपल बन सकता है?" तो इस पर यंग डीएसए ने बिना एक पल गंवाए सीधा गुल्लू और कनिका का नाम ले लिया. यंग डीएसए का मानना है कि दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं और उनकी जोड़ी एकदम परफेक्ट बैठेगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में पहली ‘वैंप’ मिल गई? माही विज को सोशल मीडिया ने क्यों पकड़ लिया है निशाने पर

सोशल मीडिया पर फैंस हुए क्रेजी, बनाया #Gullika हैशटैग

यंग डीएसए की यह भविष्यवाणी सुनते ही इंटरनेट पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत कहना शुरू कर दिया कि यह जोड़ी वाकई बहुत कड़क लगेगी. बात यहीं खत्म नहीं हुई, फैंस ने तो दिल से यह दुआ मांगना शुरू कर दिया है कि दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हो जाए और उन्होंने दोनों के नाम को मिलाकर #Gullika नाम का नया हैशटैग भी ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है.

image.png
image.png
image.png

इस बार बिग बॉस 20 में दिखेंगे ये चेहरे

‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार अलग-अलग फील्ड से जुड़े कई चेहरे पहुंचे हैं. इनमें कनिका मान, आसिफ खान, काजी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, यंग DSA, तनमय सिंह, अर्शिफा खान, गुल्लू, अमन गांधी, उदिति सिंह, रिती तिवारी और माही विज शामिल हैं.

सलमान खान का यह शो JioHotstar पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola