'I'm an Artist Bro...' कहने वाले दिलजीत दोसांझ का बदला अंदाज, 'Devil' के एक-एक सीन में छिपा है स्टूडेंट प्रोटेस्ट का संदेश

Updated:
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर 'मैं एक कलाकार हूँ भाई' कहकर पल्ला झाड़ने वाले दिलजीत दोसांझ ने अपने नए गाने 'डेविल ' से बवाल मचा दिया है. म्यूजिक वीडियो में पुलिस से भिड़ते छात्र, लाठीचार्ज और सफेद गुलाब वाले सीन ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. जानिए कैसे दिलजीत ने दे दिया इतना बड़ा संदेश.

विज्ञापन

पंजाबी सुपरस्टार और ग्लोबल आइकॉन दिलजीत दोसांझ अपने गानों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सवाल पूछे जाने पर दिलजीत ने कहा था कि वे एक कलाकार हैं और उन्हें राजनीति से दूर रखा जाए. उस वक्त भले ही उन्होंने किसी भी तरह के राजनीतिक बयान से दूरी बना ली थी, लेकिन अब उन्होंने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'Devil' के जरिए बिना कुछ बोले ही एक बहुत बड़ा संदेश दे दिया है.

विज्ञापन

'Save Our Future' के पोस्टर्स और युवाओं का आक्रोश

दिलजीत ने अपनी नई ईपी 'I'm an Artist Bro' का नया ट्रैक 'Devil' रिलीज किया है, जिसकी विजुअल्स और स्टोरीलाइन सीधे तौर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट और पुलिस के साथ हुई झड़पों की याद दिलाती है. म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ युवाओं की एक विशाल भीड़ के आगे खड़े नजर आते हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'Save Our Future' और 'Our Future, Our Fight' लिखे हुए पोस्टर्स साफ दिखाई दे रहे हैं, जो पूरे गाने को एक कड़ा संदेश देते हैं.

View on Instagram

पुलिस के साथ झड़प और सफेद गुलाब का इमोशनल सीन

वीडियो में आगे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी धक्का-मुक्की और तीखी झड़प दिखाई गई है. इसी बीच एक बेहद इमोशनल और खास सीन आता है, जहां एक छोटी सी बच्ची हाथ में सफेद गुलाब लेकर पुलिस अफसर की तरफ बढ़ती है और अफसर आगे बढ़कर उस मासूम को गले लगा लेता है. इसके अलावा वीडियो में प्रदर्शनकारियों के बीच सिख समुदाय के लोग भी दिखाई देते हैं. यह सीन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया छात्र आंदोलन की याद ताजा करता है, जहां सिख समुदाय के लोगों ने छात्रों को खाना, मेडिकल मदद और सहारा दिया था.

बिना नाम लिए साधे निशाने पर फैंस का रिएक्शन

दिलजीत दोसांझ ने पूरे वीडियो में कहीं भी CJP, जंतर-मंतर या किसी खास आंदोलन का नाम नहीं लिया है, लेकिन वीडियो के विजुअल्स देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत समझ गए हैं कि यह इशारा किस तरफ है. वीडियो के अंत में 'Don't try this at home' का डिस्क्लेमर आता है और स्क्रीन पर 'I'm an Artist Bro' लिखा हुआ चमकता है. फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि दिलजीत ने बिना किसी विवाद में पड़े, कला के जरिए अपनी बात इतनी मजबूती से रखी है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की फीस लेने वाले दिलजीत दोसांझ ने 'सतलुज' के लिए क्यों लिए सिर्फ 1 रुपये? वजह दिल जीत लेगी

ट्रोलिंग से लेकर ट्रेंडिंग गानों तक का सफर

मालूम हो कि जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान जब दिलजीत ने शुरुआत में टिप्पणी करने से परहेज किया था, तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट शेयर कर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की थी और लिखा था कि जनता की आवाज ही भगवान की आवाज होती है. अब उनका गाना 'Devil', जिसे इंटेंस ने कंपोज किया है और हिज्जी ने लिखा है, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे फिर एंटी-नेशनल कहा जाएगा', छात्रों के सपोर्ट में बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola