'गुजरात ही क्यों?' 72 साल बाद बदली परंपरा, 'रईस' डायरेक्टर ने उठाया ऐसा सवाल कि छिड़ गई बहस

Updated:
विज्ञापन

राहुल ढोलकिया, द्रौपदी मुर्मू और शाहरुख खान, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

72 साल में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली से बाहर गुजरात में होने जा रहा है. इस फैसले पर 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया भड़क गए हैं और पूछा है कि सिनेमा वाले राज्यों को मौका क्यों नहीं मिला.

विज्ञापन

इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' इस बार एक बड़े बदलाव की वजह से चर्चा में है. पिछले 72 सालों से यह अवॉर्ड फंक्शन हमेशा देश की राजधानी दिल्ली में ही होता आ रहा था, लेकिन इस बार इतिहास बदलते हुए इसे गुजरात के एकता नगर में शिफ्ट कर दिया गया है. आगामी 22 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहीं जाकर विनर्स को अवॉर्ड्स देंगी. लेकिन वेन्यू के इस अचानक चेंज ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन

'सिनेमा वाले स्टेट्स को क्यों भूला दिया?' राहुल ढोलकिया का सीधा सवाल

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' बनाने वाले और खुद नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर राहुल ढोलकिया को सरकार का यह फैसला बिल्कुल रास नहीं आया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भड़ास निकालते हुए सीधे पूछ लिया कि अगर दिल्ली से बाहर कार्यक्रम ले जाना ही था, तो गुजरात ही क्यों? राहुल का मानना है कि यह सम्मान उन राज्यों को मिलना चाहिए था जिनका फिल्म इंडस्ट्री में सालों से बड़ा योगदान रहा है.

महाराष्ट्र, साउथ और हैदराबाद का नाम लेकर जताई नाराजगी

2007 में फिल्म 'परजानिया' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत चुके राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे दिल्ली में अवॉर्ड फंक्शन होने से कोई खास लगाव नहीं है, लेकिन इसे गुजरात शिफ्ट करने पर मेरा सवाल है. जब आप इतने सालों पुरानी परंपरा तोड़कर किसी दूसरे स्टेट में जा रहे हैं, तो वो सम्मान उस राज्य को क्यों नहीं दिया जिसने सिनेमा को इतना कुछ दिया है? जैसे महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु या फिर हैदराबाद जैसा शहर... आखिर गुजरात ही क्यों जाना?"

ये भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: 72 साल में पहली बार दिल्ली से बाहर होंगे नेशनल अवॉर्ड्स, गुजरात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

यामी गौतम, मम्मोटी और कार्तिक आर्यन को मिलेगा अवॉर्ड

आपको बता दें कि इस साल जुलाई में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान हुआ था. इसमें 'Article 370' को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है और इसी फिल्म के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने वाला है. वहीं, मम्मोटी ('भ्रमयुगम') और कार्तिक आर्यन ('चंदू चैंपियन') दोनों को साथ में बेस्ट एक्टर चुना गया है. इसके अलावा रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review: उम्मीदों पर फिरा पानी या सिर्फ शुरुआत है? जानिए पहले ही दिन क्यों ट्रोल हुआ नया सीजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola