'कभी बिग बॉस के घर नहीं जाऊंगा...' पंचायत फेम Aasif Khan ने खुद तोड़ा अपना वादा? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की हैरानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'पंचायत' में "गजब बेइज्जती है" बोलकर छाने वाले आसिफ खान अब बिग बॉस 20 के घर में पहुंच चुके हैं. लेकिन एंट्री के साथ ही उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि वह कभी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. आखिर ऐसा क्या बदला कि एक्टर ने बदल लिया अपना फैसला?

विज्ञापन

Aasif Khan on Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का आगाज हो चूका है. शो में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं. ‘पंचायत’ में गुस्सैल दूल्हे गणेश और गजब बेइज्जती है डायलॉग से पॉपुलर हुए एक्टर आसिफ खान भी बिग बॉस के घर में पहुंच चुके हैं। वह शो में एंट्री लेने वाले 16 कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं.

विज्ञापन

आसिफ खान के बिग बॉस में आने से उनके फैंस काफी खुश हैं. हालांकि, शो में उनकी एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, उसमें आसिफ कहते हुए दिख रहे है कि वह कभी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे. उनके पुराने बयान को देखकर अब लोग उनके शो में शामिल होने पर चर्चा कर रहे हैं.

आसिफ खान ने कहा था- ‘बिग बॉस मेरे बस की बात नहीं’

साल 2024 में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ खान से पूछा गया था कि क्या वह कभी ‘बिग बॉस’ में जाना चाहेंगे. इस सवाल पर उन्होंने बिना किसी झिझक के ‘नहीं’ कहा था. उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें पहले इस शो का ऑफर मिल चुका है.

आसिफ ने बताया था कि उन्हें साल 2022 में ‘बिग बॉस’ के लिए कांटेक्ट किया गया था. उस समय उन्होंने इस बारे में अपने कुछ करीबी दोस्तों से भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि उन्होंने कुछ समय तक शो को देखा और उसे समझने की कोशिश की. करीब एक महीने तक शो देखने के बाद उन्हें लगा कि यह उनके लिए सही जगह नहीं है.

">

अभिनेता ने कहा था कि शो को देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि इसमें उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं है. इसलिए उन्होंने उस ऑफर को आगे नहीं बढ़ाया.

कैमरे के सामने ही नहीं, ऑफ-कैमरा भी एक्टिंग से परहेज

आसिफ खान ने यह भी बताया था कि उन्हें ‘ऑफ-कैमरा एक्टिंग’ बिल्कुल पसंद नहीं है. उनका मानना था कि इंसान को कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी बनावटी व्यवहार से बचना चाहिए.

उन्होंने बातचीत में कहा था कि वह अपने दोस्तों को भी अक्सर समझाते हैं कि कैमरा बंद होने के बाद एक्टिंग नहीं करनी चाहिए. इसी सोच की वजह से उन्हें ‘बिग बॉस’ अपने स्वभाव के मुताबिक शो नहीं लगा था.

आसिफ खान, फोटो- इंस्टाग्राम
आसिफ खान, फोटो- इंस्टाग्राम

आसिफ ने साफ तौर पर कहा था कि ऑफ-कैमरा एक्टिंग उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है और इसी कारण उन्होंने उस समय मिले ऑफर को छोड़ दिया था. उनका मानना था कि यह शो उनके व्यक्तित्व और पसंद से मेल नहीं खाता. यह भी पढ़ें: कनिका, आम्रपाली या अरिश्फा; जानिए कौन है सोशल मीडिया का असली 'बिग बॉस'

अब खुद बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं आसिफ

पुराने बयान के कुछ समय बाद अब आसिफ खान खुद ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में उनका पुराना वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ऐसा क्या बदला कि उन्होंने शो में आने का फैसला कर लिया.

">

हालांकि, आसिफ ने शो में शामिल होने के फैसले को लेकर अभी अपने पुराने बयान पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है. फिलहाल, दर्शक उन्हें बिग बॉस के घर में उनके गेम प्ले को देखने के लिए बेताब हैं.

इन फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं आसिफ खान

आसिफ खान ने फिल्मों और वेब सीरीज में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. वह ‘पगलेट’, ‘परी’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

इसके अलावा उन्होंने ‘मिर्जापुर’, ‘जामताड़ा’ और ‘पाताल लोक’ जैसे चर्चित वेब शोज में भी काम किया है. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘पंचायत’ से मिली. सीरीज के पहले सीजन में उन्होंने नाराज दूल्हे गणेश का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद वह ‘पंचायत 3’ में भी नजर आए.

अब ‘बिग बॉस 20’ के जरिए आसिफ खान अपने करियर का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि घर के माहौल में उनका शांत और बेबाक अंदाज किस तरह सामने आता है, और वह दर्शकों के बीच अपनी कितनी मजबूत जगह बना पाते हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: 'भाई मत बोल' पहले ही दिन काजी और यंग DSA के बीच हुई गाली गलौज, बाप तक पहुंची बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola