छात्रों को समझें और नीट पूरी तरह खत्म करें… प्रोटेस्ट पर बोले तमिलनाडु के CM विजय

छात्रों के समर्थन में उतरे सीएम सी. जोसेफ विजय , फोटो, इंस्टाग्राम
देशभर में NEET परीक्षा के खिलाफ हो रहे छात्रों के प्रदर्शन और विपक्ष के कड़े विरोध के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने केंद्र सरकार से NEET परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों और जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने देशभर में छात्रों के चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 'चलो संसद' मार्च के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का विरोध करने पर राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया और जिसके बाद विजय ने X (ट्विटर) पर एक लम्बे पोस्ट को शेयर कर के इन घटनाओं की निंदा की.
Scrap Neet and Understand Student's Emotion: CM VIjay नीट रद्द करें और बच्चों के भावनाओं को समझें
X (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिये सीएम विजय ने कहा कि केंद्र सरकार को छात्रों और आम लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए और NEET परीक्षा को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए. उनके अनुसार, इस समस्या का यही एकमात्र सॉल्यूशन है. विजय ने चुनाव के दौरान कई बार नीट का मुद्दा उठाया था. ऐसे में 'कॉकरोच जनता पार्टी' और सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी ने कई लोगों को हैरान किया.
">. , . .
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) July 22, 2026
विजय ने राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की. इन नेताओं ने मंगलवार, 21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था. वह बार-बार हो रहे परीक्षा पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे.
CM Vijay's Upcoming Film Jana Nayakan: सीएम विजय की आगामी फिल्म
CM विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ काफी चर्चे में है और यह फिल्म थिएटर में 23 जुलाई को रिलीज हो रही है. यह फिल्म काफी कंट्रोवर्सी के बाद फाइनली दर्शकों के सामने आ रही है.
CM Vijay Supported Students: सीएम विजय ने किया छात्रों का समर्थन
सीएम विजय ने कहा कि TVK नीट परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल वोट हासिल करने के लिए ऐसे वादे नहीं करेगी, जो छात्रों और उनके परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










