कभी भोजपुरी फिल्मों में किया काम, अब भीख मांगने की खबरों से जुड़ा नाम, क्यों चर्चा में हैं मिताली शर्मा?

Updated:
विज्ञापन
  मिताली शर्मा, फोटो - ए आई जेनरेटेड

मिताली शर्मा, फोटो - ए आई जेनरेटेड

मुंबई सपनों का शहर, कईयों को स्टार बनाता है तो कईयों के संघर्ष की कहानी लिखता है. भोजपुरी एक्ट्रेस मिताली शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी पूरी कहानी.

विज्ञापन

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है. हर साल हजारों लोग यहां एक्टर-एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आते हैं. कुछ लोगों को सफलता मिल जाती है, लेकिन कई लोग संघर्ष ही करते रहते हैं. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मिताली शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही बताई जाती है.

मिताली शर्मा को शुरुआत में मिला अच्छा काम

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मिताली शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आई थीं. उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. शुरुआत में उनके पास अच्छे मौके थे और वे लगातार काम कर रही थीं.

भीख मांगने की खबरों ने चौंकाया

मिताली के पास काम आना कम हो गया और नए प्रोजेक्ट्स मिलने भी बंद हो गए, जिससे उन्हें पैसों की दिक्कत होने लगी. इसी वजह से वह मानसिक तनाव में भी रहने लगीं. रिपोर्ट में दावा किया गया कि इकोनॉमिक और मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स के कारण मिताली शर्मा को मुंबई के लोखंडवाला इलाके में भीख मांगते हुए देखा गया था. हालांकि, इन दावों की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है.

मिताली शर्मा पर चोरी के आरोप भी लगे

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, मिताली पर चोरी के आरोप भी लगे थे. दावा किया जाता है कि एक बार पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. उस दौरान उन्होंने पुलिस से बहस की और वहां से जाने की कोशिश भी की. पुलिस स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने खाना मांगा, क्योंकि वह भूखी थीं. उनकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उनकी मदद की. इसके बाद उन्हें मुंबई के एक मेंटल हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज और देखभाल की गई.


ये भी पढ़ें: क्या मोनालिसा कर रहीं दूसरी शादी? लाल दुल्हन अवतार ने बढ़ाई हलचल, जानें पूरा सच


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola