दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक की मौत

खड़े ट्रक से टकराया पिकअप वाहन

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग-चतरा मुख्य मार्ग पर हुरनाली गांव के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हजारीबाग निवासी पिकअप चालक पंकज कुमार राय (37 वर्ष) की मौत हो गयी. वे कुमार एजेंसी में कार्यरत थे. सामान खाली कर लौटने के दौरान उनका पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. जिससे वह करीब आधे घंटे तक वाहन में फंसे रहे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गाड़ी से निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गये है. परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प

हजारीबाग. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी थे. वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प दोहराया. बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण और विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही गयी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola