हजारीबाग: संगीत के कार्यक्रम में शामिल होंगे बॉलीवुड स्टार गोविंदा और भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग में शादी

Hazaribagh News: हजारीबाग में 20 अप्रैल को होने वाली ऋषभ सिंह और निधि सिंह की भव्य शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. 19 अप्रैल के संगीत समारोह में फिल्मी सितारों की शामिल होने की चर्चा है.

विज्ञापन

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर में 20 अप्रैल को होने वाली एक ग्रैंड शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह शादी कमांडो सिक्योरिटी संचालक टुनटुन सिंह के भांजे ऋषभ सिंह की है उनकी दुल्हन का नाम निधि सिंह है. झारखंड और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को समेटे इस भव्य आयोजन में आधुनिकता और प्राचीन परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. इस हाई-प्रोफाइल शादी में देशभर के कई नामचीन चेहरे, नेता, उद्योगपति और चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है.यह ग्रैंड शादी न सिर्फ हजारीबाग बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां शाही ठाठ-बाट, सांस्कृतिक झलक और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. 

संगीत में दिखेगा ग्लैमर का तड़का 

टुनटुन सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले संगीत समारोह में फिल्मी और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी. इसमें बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, भोजपुरी स्टार अक्षरा  सिंह और अन्य कलाकारों के शामिल होने की चर्चा है. यह संध्या पूरी तरह से ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है. संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास की व्यवस्था की गई है.

उम्मेद महल की तर्ज पर तैयार किया जा पंडाल 

शादी का मुख्य आकर्षण इसका भव्य पंडाल है, जिसे राजस्थान के प्रसिद्ध उम्मेद महल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. टुनटुन सिंह ने बताया कि इस शाही पंडाल के निर्माण पर करीब दो से तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. पंडाल करीब 3 एकड़ में है. 

एक महीने से चल रहा है काम 

पिछले एक माह से बंगाल के कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पंडाल की नक्काशी, डिजाइन और सजावट लोगों को राजसी वैभव का एहसास कराएगी. 

जयमाला और स्वागत में दिखेगी खास थीम 

वहीं, जयमाला समारोह को भी खास बनाने के लिए दिल्ली की आरव सेलिब्रेशन टीम को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी विशेष प्रस्तुति से माहौल को यादगार बनाएगी. दूल्हा के स्वागत के लिए दिल्ली से जिया बैंड और दुल्हन के स्वागत के लिए पुणे से विशेष बैंड बुलाया गया है, जो पारंपरिक और आधुनिक धुनों का संगम पेश करेंगे. 

कोलकाता से मंगाई गई है लाइट्स 

इस भव्य आयोजन में लाइटिंग की भी खास व्यवस्था की गई है. कोलकाता से मंगाई गई अत्याधुनिक लाइटें पूरे पंडाल को जगमगाएंगी. सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी सिनेमैटोग्राफर तपस कुमार गांगुली के नेतृत्व में निभाई जा रही है, जो इस शादी के हर खास पल को शानदार तरीके से कैद करेंगे.

यह भी पढ़ें: PLFI कमांडर मुकेश के घर पहुंची गुमला पुलिस: घर की दीवारों पर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर न करने पर होगी कुर्की-जब्ती

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola