हजारीबाग में कोढ़ा गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार; छिनतई के सामान और जेवरात बरामद
जानकारी देते एसपी बरामद चोरी की मोटरसाइकिल | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग पुलिस ने चेन और रुपए लूटने वाले कोढ़ा गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का सामान और जेवरात बरामद किए गए हैं।
हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने रुपए और चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले कोढ़ा गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई का सामान और जेवरात भी बरामद किया है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
गिरफ्तार आरोपियों में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी मिठू यादव, रितिक कुमार यादव, सन्नी कुमार और अमन कुमार शामिल हैं. इनके अलावा कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले सावन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य हजारीबाग समेत अन्य इलाकों में रुपए और चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिनतई से संबंधित सामान और जेवरात बरामद किए हैं.
वहीं, मामले में हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र से अरशद खान, अजहर खान और अफसर खां को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
यह भी पढ़ें: सिंघानी में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, 18 लाख का बजट तय; बंगाल के कारीगर बनाएंगे भव्य पंडाल और प्रतिमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए