2.90 लाख में ट्रक बेचकर रची चोरी की कहानी, इंश्योरेंस के पैसे बांटने का था प्लान; दोनों गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की जानकारी देते पुलिस अधिकारी 02 पकड़ा गया ट्रक | Prabhat Khabar Network

पदमा पुलिस ने ट्रक चोरी का झूठा मामला दर्ज कर इंश्योरेंस कंपनी से पैसा ठगने की साजिश का 24 घंटे में पर्दाफाश किया. दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रक बरामद.

विज्ञापन

पदमा: अपने ही ट्रक को गायब कर चोरी का मामला दर्ज कराने और इंश्योरेंस कंपनी से रकम हड़पने की साजिश का पदमा पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में ट्रक मालिक हरिहर मेहता (49), निवासी जीहू, पदमा और मो माज उर्फ आर्यन खान (30), निवासी कमलावार, चौपारण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने गायब ट्रक (जेएच02यू-1555) को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपी प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि एक सितंबर को जीहू निवासी हरिहर मेहता ने ट्रक चोरी होने की लिखित सूचना देकर पदमा ओपी में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जीहू गांव पहुंचकर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रक चोरी नहीं हुआ है, बल्कि ट्रक मालिक ने ही उसे साजिश के तहत गायब कराया है.

2.90 लाख में ट्रक देने के बाद रची साजिश

जांच में पुलिस को पता चला कि हरिहर मेहता ने अपना ट्रक चौपारण के कमलावार गांव निवासी मो माज उर्फ आर्यन खान को 2.90 लाख रुपये में दे दिया था. पुलिस के अनुसार, रकम हरिहर मेहता ने अपने दामाद के पिता के खाते में जमा करायी थी.

इसके बाद दोनों ने मिलकर ट्रक चोरी होने की झूठी कहानी तैयार की. योजना के तहत पदमा ओपी में चोरी का मामला दर्ज कराया गया, ताकि इंश्योरेंस कंपनी से ट्रक की रकम हासिल कर दोनों आपस में बांट सकें.

यह भी पढ़ें: सड़क या खेत? 25 साल से मरम्मत नहीं, गड्ढों में पानी भरने पर ग्रामीणों ने रोपा धान

दुमका के जामा से बरामद हुआ ट्रक

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एसआई संदीप कुमार, राजेश हाजरा समेत पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर छापामारी शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक को दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

छापामारी दल में ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई संदीप कुमार, राजेश हाजरा और रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में अब नहीं होगी पानी की परेशानी! दिव्य कल्याण आश्रम के पास जल-नल हैंडवाश सुविधा शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola