VBU स्थापना दिवस 17 सितंबर को, Jamia Millia के कुलपति मजहर आसिफ होंगे खास मेहमान; टॉपरों को मिलेगा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 17 सितंबर को मनाया जाएगा। समारोह में मेधावी छात्रों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 17 सितंबर को आयोजित किया जायेगा. समारोह में इस वर्ष जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के पूर्व कुलपति एवं इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के महासचिव प्रो. संजीव कुमार शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने मंगलवार को दी. वह आर्यभट्ट सभागार में आयोजित स्थापना दिवस आयोजन समिति की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. विकास कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय के 16 शिक्षक और 22 शिक्षकेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं. स्थापना दिवस समारोह में सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-25 और 2024-26 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विश्वविद्यालय टॉपरों को भी समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी कलाकारों को भी सम्मानित किया जायेगा.

समारोह के सफल आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. बैठक में सभी समितियों को सौंपे गये कार्यों की समीक्षा की गयी और तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष और शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola