NH-522 पर गड्ढे ही गड्ढे, 15 गांवों के लोग परेशान; ग्रामीण बोले- 15 सितंबर तक मरम्मत नहीं तो जाम

Updated:
विज्ञापन

आयुक्त से मिलते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में NH-522 की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने 15 सितंबर तक मरम्मत की मांग की है। काम न होने पर 16 सितंबर को चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

हजारीबाग: NH-522 के केसुरा मोड़ से सरौनी-कटकी तक जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर चुटियारो और सिलवार पंचायत के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि आयुक्त से मिले. ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली से हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया और जल्द मरम्मत कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि केसुरा मोड़ से सरौनी-कटकी तक सड़क पिछले करीब सात वर्षों से जर्जर है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो गया है. यह सड़क सदर, चुरचू और दारू प्रखंड के करीब 15 गांवों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है.

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति से किसान, मजदूर, छात्र-छात्राओं और अस्पताल जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है. जर्जर सड़क के कारण आये दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि प्रसव के लिए जाने वाले मरीजों को लाने के लिए ममता वाहन के चालक भी इस मार्ग पर आने से कई बार मना कर देते हैं.

15 सितंबर तक मरम्मत नहीं तो NH-522 करेंगे जाम

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 सितंबर 2026 तक सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो 16 सितंबर को केसुरा मोड़ के पास एनएच-522 को जाम किया जायेगा.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगायी गयी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ. उन्होंने आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola