सड़क या खेत? 25 साल से मरम्मत नहीं, गड्ढों में पानी भरने पर ग्रामीणों ने रोपा धान
सड़क पर धान रोपाई कर विरोध जताते लोग व जर्जर हालत में सड़क. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के तुइयो पंचायत में मुख्य सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपाई कर अपना विरोध जताया। प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई है।
हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड की तुईयो पंचायत को आसपास के गांवों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क करीब 25 वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है. लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. बरसात में स्थिति और बदतर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े बोल्डर निकल आये हैं और गड्ढों में पानी व कीचड़ जमा है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
सड़क की बदहाल स्थिति से आक्रोशित उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो और मुखिया शंकर रविदास ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ सड़क पर धान रोपाई कर विरोध जताया. ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की.
सांसद-विधायक से वर्षों से कर रहे मांग
उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो ने बताया कि सड़क का निर्माण करीब 25 वर्ष पहले हुआ था. इसके बाद से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी. उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गयी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं गया.
मुखिया शंकर रविदास ने बताया कि ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर वर्षों से सांसद और विधायक को आवेदन देते आ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: समय पर स्कूल पहुंचिए, वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार! सरकारी शिक्षकों को डीईओ का कड़ा संदेश
पांच गांवों के लोगों का मुख्य रास्ता
ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क तुईयो को नईटांड, बुढ़ियाडीह, बुचई और चांदगढ़ खैरा समेत कई गांवों से जोड़ती है. बंडासिंघा से पंचायत भवन तुईयो होते हुए गांव तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है.
आम दिनों में भी इस सड़क पर लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, जबकि बारिश के मौसम में गड्ढों और कीचड़ के कारण स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर है.
विरोध प्रदर्शन में बसंत कुमार, रामू राम, दयानंद प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, विजय प्रसाद, राजकुमार ठाकुर, भेखलाल प्रसाद, अर्जुन प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए