सिंघानी में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, 18 लाख का बजट तय; बंगाल के कारीगर बनाएंगे भव्य पंडाल और प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के सिंघानी में दुर्गापूजा महासमिति का पुनर्गठन हुआ। बंगाल के कारीगर भव्य पंडाल और माता की प्रतिमा तैयार करेंगे, 18 लाख का बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

हजारीबाग: सिंघानी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में बुधवार को दुर्गापूजा महासमिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से दुर्गापूजा महासमिति का पुनर्गठन भी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा, माता की प्रतिमा समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. पूजा आयोजन के लिए करीब 18 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. समिति के अनुसार इस वर्ष माता की भव्य प्रतिमा और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा किया जायेगा.

महासमिति का हुआ पुनर्गठन

बैठक में सुरेंद्र प्रसाद को महासमिति का अध्यक्ष, मुकेश पासवान को सचिव और विकास यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं दिनेश यादव को उपसचिव, तिलेश्वर यादव और इंद्रजीत कुमार को उपाध्यक्ष व उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भीम यादव और अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी. शक्ति पासवान को संरक्षक और गोपाल प्रसाद को व्यवस्थापक बनाया गया.

शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

बैठक में सदस्यों ने दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने को लेकर अपने विचार रखे. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पंडाल की व्यवस्था, विद्युत सज्जा और अन्य तैयारियों को बेहतर तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया.

बैठक में महासमिति के सदस्य टार्जन पासवान, अजय ठाकुर, मंटु पासवान, संजय प्रसाद, सरोज कुमार, अर्जुन यादव, उमेश यादव, सूरज यादव, सोनू साव, अमित यादव, लल्लू शर्मा, गोपाल प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: 2.90 लाख में ट्रक बेचकर रची चोरी की कहानी, इंश्योरेंस के पैसे बांटने का था प्लान; दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola