बहरमपुर की सड़कों पर अजहरुद्दीन, अधीर चौधरी के काम आयेगा क्रिकेटर कार्ड?

Azharuddin Baharampur Visit: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बहरामपुर विधानसभा चुनाव में अधीर रंजन चौधरी के लिए प्रचार किया. क्रिकेटर बनाम क्रिकेटर की इस जंग में क्या कांग्रेस बचा पाएगी अपना किला? देखें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
Azharuddin Baharampur Visit: बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले बहरमपुर की सियासत में जबर्दस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में मेगा रोड शो किया. मुर्शिदाबाद के इस गढ़ में एक क्रिकेटर (युसूफ पठान) से लोकसभा हारने के बाद, अब अधीर रंजन चौधरी ने अपनी साख बचाने के लिए दूसरे दिग्गज क्रिकेटर अजहरुद्दीन को मैदान में उतार दिया है.
अजहर को देखने के लिए छतों और बालकनी पर डटे रहे लोग
बहरमपुर में अजहरुद्दीन की मौजूदगी ने समर्थकों में नया जोश भर दिया. उनके रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने अपने चहेते पूर्व कप्तान का अभिवादन हाथ हिलाकर और तालियां बजाकर किया. पूर्व क्रिकेटर ने मतदाताओं से कहा कि अधीर रंजन चौधरी का अनुभव और इस मिट्टी से उनका जुड़ाव बेजोड़ है. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की.
अधीर रंजन की 3 दशक बाद विधानसभा में वापसी की कोशिश
बहरमपुर से 5 बार के सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने उन्हें इसी सीट पर शिकस्त दी थी. लगभग 30 साल बाद अधीर रंजन फिर से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं. बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान होना है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुर्शिदाबाद के ‘रॉबिनहुड’ अधीर चौधरी को भले ही लोकसभा चुनाव में हार मिली हो, लेकिन मुर्शिदाबाद की राजनीति में आज भी उनका कद काफी बड़ा है. 1999 से संसद में बहरमपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले चौधरी पहले केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण
Azharuddin Baharampur Visit: क्रिकेटर बनाम क्रिकेटर का मनोवैज्ञानिक खेल
अजहरुद्दीन की इस यात्रा को राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति मान रहे हैं. दरअसल, टीएमसी के यूसुफ पठान की ‘क्रिकेटर इमेज’ को काटने के लिए कांग्रेस ने अजहरुद्दीन के जरिये मतदाताओं, खासकर युवाओं और खेल प्रेमियों को साधने की कोशिश की है.
इसे भी पढ़ें
पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




