बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में तृणमूल के हेवीवेट नेता विश्वनाथ परियाल बीजेपी में शामिल, सुकांत ने दिलायी सदस्यता

Published by :Mithilesh Jha
Published at :18 Apr 2026 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Biswanath Pariyal Joins BJP Durgapur West Bengal Election 2026

विश्वनाथ परियाल को भाजपा में शामिल करवाते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री शमिक भट्टाचार्य.

Biswanath Pariyal Joins BJP: दुर्गापुर के कद्दावर नेता विश्वनाथ परियाल ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. साइडलाइन किये जाने से नाराज परियाल के इस फैसले से दुर्गापुर पश्चिम के चुनावी समीकरण बदल गये हैं.

विज्ञापन

Biswanath Pariyal Joins BJP| अविनाश यादव, दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले शनिवार को दुर्गापुर में एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ. तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर और हेवीवेट नेता विश्वनाथ परियाल ने टीएमसी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर बीजेपी में शामिल कराया. इस मौके पर पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया और दुर्गापुर पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार लखन घोरुई भी मौजूद थे. विश्वनाथ परियाल का बीजेपी में जाना औद्योगिक क्षेत्र में तृणमूल के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

साइडलाइन किये जाने से थे नाराज, अभिमान ने छुड़ाया साथ

विश्वनाथ परियाल की नाराजगी काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी. पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस के बड़े कार्यक्रमों में उन्हें जगह नहीं मिल रही थी. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा तवज्जो न दिये जाने से वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे. 2021 के चुनाव में हार के बाद उन्हें तृणमूल ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. तभी से वे पार्टी में खुद को साइडलाइन महसूस कर रहे थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सियासी सफर : सीपीएम के गढ़ में अकेले लड़ने वाला योद्धा

विश्वनाथ परियाल का राजनीतिक इतिहास काफी प्रभावशाली रहा है.

  • अकेला विरोधी : सीपीएम के शासन काल के दौरान दुर्गापुर नगर निगम में वे तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र कद्दावर विरोधी दल के नेता थे.
  • 2016 का खेला : वर्ष 2016 में टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और दुर्गापुर पश्चिम सीट से टीएमसी के अपूर्व मुखर्जी को भारी अंतर से हराकर अपनी लोकप्रियता साबित की थी.
  • वापसी और फिर हार : बाद में वे फिर तृणमूल में लौटे, लेकिन 2021 के चुनाव में वे बीजेपी के लखन घोरुई से हार गये. इसी हार के बाद पार्टी के भीतर उनका रसूख कम होने लगा था.

इसे भी पढ़ें : कुल्टी की सड़कों पर उतरे ‘महागुरु’, अजय पोद्दार के लिए किया रोड शो, SIR पर चुनाव आयोग का किया बचाव

Biswanath Pariyal Joins BJP: औद्योगिक बेल्ट पर पड़ेगा असर

विश्वनाथ परियाल की पकड़ दुर्गापुर के श्रमिक संगठनों और आम जनता के बीच काफी मजबूत मानी जाती है. उनके बीजेपी में शामिल होने से दुर्गापुर पश्चिम और आसपास की सीटों पर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं. अब देखना यह है कि विश्वनाथ परियाल का यह ‘अभिमान’ तृणमूल को चुनाव में कितना भारी पड़ता है.

इसे भी पढ़ें

कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola