नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :18 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

16 अप्रैल की घटना

विज्ञापन

चरही. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. घटना 16 अप्रैल की है. आरोपी नरेश टुडू एवं दुर्गा टुडू नाबालिग के गांव के ही हैं. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया और मेडिकल जांच करायी. नाबालिग नानी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी. 16 अप्रैल की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल से जबरन जंगल ले गये. रात में नाबालिग के नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला. 17 अप्रैल की दोपहर नाबालिग घर लौटी, तो उसने आपबीती परिजनों को सुनायी. इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत चरही थाना में की.

धूल के गुब्बार से चौपारण चट्टी में लोग बेहाल

चौपारण. चट्टी में सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. सड़क चौड़ीकरण और मिट्टी कटाई के कारण इलाके में धूल का गुब्बार छाया रहता है. जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर सुबह और शाम के समय जब वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, तब हालात और खराब हो जाती है. व्यवसायी प्रदीप केसरी एवं शंकर यादव ने कहा कि निर्माण एजेंसी की ओर से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. जिससे धूल पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और दमा के मरीजों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola