पदमा हवामहल परिसर से वर्षों पुराने पांच शीशम पेड़ की चोरी
Updated at : 30 Jul 2018 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

पदमा : पदमा हवामहल के चारों ओर दर्जनों शीशम के वर्षों पुराने विशाल पेड़ लगे हुए हैं. इन पेड़ों पर चोरों की नजर लग गयी है. पिछले एक माह में पांच पेड़ चोर काट कर ले गये. जबकी कई पेड़ को काटने की फिराक में हैं. कुछ पेड़ों को आधा काट कर छोड़ा गया है. […]
विज्ञापन
पदमा : पदमा हवामहल के चारों ओर दर्जनों शीशम के वर्षों पुराने विशाल पेड़ लगे हुए हैं. इन पेड़ों पर चोरों की नजर लग गयी है. पिछले एक माह में पांच पेड़ चोर काट कर ले गये. जबकी कई पेड़ को काटने की फिराक में हैं. कुछ पेड़ों को आधा काट कर छोड़ा गया है.
वन विभाग की ओर से इस पर किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया है. पेड़ काटने से रोकने के लिए कोई तैयारी नहीं की गयी है. बताया जाता है कि पेड़ कटाई का काम चोरों ने तब शुरू किया, जब पीडब्लूडी विभाग की ओर से सड़क का निर्माण शुरू हुआ. सड़क चौड़ीकरण के कारण कई पेड़ सडक के बीच आ रहे हैं. वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण पेड़ नहीं काटे जा सकते हैं.
ऐसे में दिन प्रतिदिन पेड़ कट जाने से लोग हैरान हैं. इस संबंध मे पदमा ओपी प्रभारी पंकज दास ने बताया तीन-चार दिन पूर्व रात को पेड़ कटने की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पार्टी भेजी था, लेकिन लकड़ी तस्कर फरार हो गये थे. पेड़ की सुरक्षा को लेकर गश्ती बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




