शॉट सर्किट से लगी आग, बचे यात्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग से यात्रियों को लेकर रांची जा रही थी मनोज बस मासीपीढ़ी के पास बस में लगी आग हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ पथ(एनएच-33) पर मासीपीढ़ी के निकट मनोज बस (जेएच-08बी-8133) में सोमवार को 10.30 बजे आग लग गयी. बस में बैठे सभी 50 यात्री आनन-फानन में नीचे उतर अपनी जान बचायी. कुछ ही देर में बस […]
विज्ञापन
हजारीबाग से यात्रियों को लेकर रांची जा रही थी मनोज बस
मासीपीढ़ी के पास बस में लगी आग
हजारीबाग : हजारीबाग-रामगढ़ पथ(एनएच-33) पर मासीपीढ़ी के निकट मनोज बस (जेएच-08बी-8133) में सोमवार को 10.30 बजे आग लग गयी. बस में बैठे सभी 50 यात्री आनन-फानन में नीचे उतर अपनी जान बचायी. कुछ ही देर में बस जलने लगी. बस में आग लगने की सूचना मिलते अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी पहुंची. दमकल के पहुंचने के पहले ही आधे से अधिक बस जल चुकी थी.
शेष बचे हिस्सों को दमकल कर्मियों ने बुझा दिया. जानकारी के अनुसार मनोज बस हजारीबाग से यात्रियों को लेकर रांची जा रही थी. बस के मालिक मनोज ने कहा कि चालक ने उसे जानकारी दी की बस में शार्ट सर्किट होने से आग लग गयी है. घटनास्थल पर मुफस्सिल पुलिस पहुंच कर बस के यात्रियों बस से उतार कर गंतव्य स्थानों पर भेजने में मदद की. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि बस चालक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. इस घटना की जांच की जायेगी.
अाग लगते यात्रियों में मची अफरा-तफरी: मनोज बस हजारीबाग नया बस स्टैंड से खुल जैसे मासीपीढ़ी के पास पहुंची, इंजन से धुआं निकलने लगा. चालक ने धुआं देख बस को सड़क के किनारे रोक सभी यात्रियों को जल्दी बाहर निकलने के लिए कहा. बस में आग लगने की बात सुनते यात्रियों मे अफरा-तफरी मच गयी.
कई यात्री बस की खिड़की से कूद गये. कुछ यात्री बस के गेट से पहले निकलने की कोशिश में धक्का-मुक्की करने लगे. मासीपीढ़ी के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकले. बस से सुरक्षित निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




