उपायुक्त ने कार्यालयों का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने कार्यालयों का निरीक्षण किया

कर्मियों से उनके दायित्वों व कार्य निष्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग शाखाओं में चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया. कर्मियों से उनके दायित्वों व कार्य निष्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कार्यालयों में लंबित मामलों, फाइलों के संधारण और समयबद्ध निष्पादन की स्थिति पर जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित हों और आम लोगों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने पर जोर दिया. साथ ही कर्मियों को नियमित रूप से उपस्थिति, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी.

सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल

चौपारण. चतरा रोड स्थित बिगहा बाजार के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में पिंटू ठाकुर (35 वर्ष), जितेंद्र ठाकुर (32 वर्ष) एवं दिलीप ठाकुर (30 वर्ष) शामिल हैं. स्थानीय लोगों के प्रयास से तीनों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिंटू व जितेंद्र को बेहतर इलाज के शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घायल दिलीप ने बताया कि जोकट गांव के देव कुमार ठाकुर के पुत्र का लग्न लाने हथिन्दर गांव गये थे. वहां लग्न की रस्म पूरी कर एक ही बाइक से लौट रहे थे. बिगहा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola