53 स्थानों पर छापा, 8435 लीटर जावा व 80 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
53 स्थानों पर छापा, 8435 लीटर जावा व 80 लीटर शराब बरामद

हजारीबाग पुलिस का बड़ा अभियान

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. 24 और 25 अप्रैल को एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 53 स्थानों पर छापामारी कर 8435 लीटर जावा महुआ और 80 लीटर देसी शराब बरामद किया. इस संबंध में जिले के अलग-अलग थाना में कांड दर्ज किया गया है. एसपी ने बताया कि इस अभियान के लिए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 36 टीम बनायी गयी थी. इनमें 166 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे. एसपी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि अपने-अपने इलाकों में चल रहे अवैध शराब की चुलाई व बिक्री की सूचना अपने नजदीक के थानाें में दें. सत्यापन के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी.

शनिदेव मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव 14 मई से

चौपारण. चतरा रोड स्थित मध्य गोपाली शनि देव मंदिर के छठे वार्षिकोत्सव सह महायज्ञ को लेकर शनिवार को बैठक हुई. इसमें 14 मई से तीन दिवसीय महायज्ञ का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मोहन यादव ने की. संचालन सियाराम कुमार भारती ने किया. मोहन यादव ने बताया 14 मई को कलश यात्रा निकलेगी. सियाराम भारती ने बताया कि 14 एवं 15 मई की रात प्रवचन, 16 अप्रैल को हवन, विसर्जन महाप्रसाद वितरण होगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola