गांव-गांव में चले जागरूकता कार्यक्रम : कुलपति

Published at :16 Feb 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव में चले जागरूकता कार्यक्रम : कुलपति

आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में दो दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यशाला का उदघाटन हजारीबाग : दो दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन गुरुवार को आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में हुआ. कार्यक्रम विभावि लॉ कॉलेज एवं राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. उद्घाटन विभावि कुलपति प्रो रमेश शरण ने किया. उन्होंने कहा कि महिला जागरूकता का कार्यक्रम […]

विज्ञापन
आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में दो दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यशाला का उदघाटन
हजारीबाग : दो दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन गुरुवार को आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में हुआ. कार्यक्रम विभावि लॉ कॉलेज एवं राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. उद्घाटन विभावि कुलपति प्रो रमेश शरण ने किया. उन्होंने कहा कि महिला जागरूकता का कार्यक्रम हमेशा हो. लॉ कॉलेज ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिला एवं विद्यार्थियों को जागरूकता से संबंधित छोटी-छोटी बातों को समझने एवं बताने का काम किया. इससे महिला कर्मचारी, महिला शिक्षक एवं छात्राओं को मदद मिलेगी.
कुलपति ने कहा कि महिला जागरूकता कार्यक्रम गांव-गांव जाकर करना चाहिए. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रमंडल स्तर पर विभावि लॉ कॉलेज ने आयोजित किया है. लॉ कॉलेज अब प्रमंडल स्तर पर महिला जागरूकता कार्यक्रम चलाये. इसके लिए इन्हें हर संभव सहायता दी जायेगी.
डीएसपी दिनेश गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए. इन्हें अब भी जागरूक करने की जरूरत है. कार्यक्रम में सिस्टर ब्रिटो, नीरा जायसवाल, डॉ महुआ नंदा, अंजना, मंजुला को कुलपति एवं कल्याणी शरण ने अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रतिकुलपति प्रो कुनुल कंडीर, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल, डॉ राजेश कुमार, कुलसचिव डॉ बंशीधर रुखैयार समेत शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन रश्मि प्रधान व धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी सिंह ने किया.
संघ की बैठक 21 को
विभावि सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक 21 फरवरी को विभावि परिसर स्थित आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में 11 बजे से होगी. सचिव एसएन रॉय ने बताया कि बैठक में तीन मुद्दों पर चर्चा होगी. 153 कर्मचारियों को चतुर्थ एवं पंचम वेतनमान नहीं मिला है, जिस पर निर्णय होगा. संत कोलंबा कॉलेज, केबी महिला कॉलेज, आरएसपी कॉलेज, एसएसएलएनटी कॉलेज एवं सिंदरी कॉलेज के कर्मचारियों का छठा वेतनमान निर्धारित नहीं हुआ है. विभावि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि कार्यरत कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है. इन्ही मुद्दों पर निर्णय होगा.
नामांकन फॉर्म मिलना शुरू
विभावि में डिप्लोमा इन फोरेंसिक साइंस,फूड क्वालिटी एसेस्मेंट फूड सेफ्टी में नामांकन फॉर्म पीजी बॉयोटेक विभाग में मिल रहा है. फॉर्म 16 मार्च तक मिलेगा. फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित है. 19 मार्च को इंटरव्यू होगा. 22 मार्च को नामांकन सूची जारी कर दी जायेगी. नामांकन 23 मार्च से सात अप्रैल तक होगा. इसकी कक्षा नौ अप्रैल से शुरू होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola