मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के लोधी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Published by : Govind Jee Updated At : 26 Apr 2026 10:42 AM

विज्ञापन

फोटोग्राफर रघु राय

Raghu Rai Death: भारत के विजुअल इतिहास को अपनी तस्वीरों से जिंदा रखने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दिल्ली में उनका निधन हुआ. जानिए उनके बेमिसाल सफर, मैग्नम फोटोज से जुड़ाव और इंदिरा गांधी से लेकर मदर टेरेसा तक के ऐतिहासिक लम्हों की कहानी.

विज्ञापन

Raghu Rai Death: देश के जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय अब हमारे बीच नहीं रहे. 83 साल की उम्र में रविवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली. रघु राय के बेटे नितिन राय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके पिता कैंसर और बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रहे थे.

कैंसर से लंबी जंग के बाद तोड़ा दम

नितिन राय के मुताबिक, उनके पिता को 2 साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसे उन्होंने हरा दिया था. इसके बाद कैंसर पेट में फैला, लेकिन वे उससे भी ठीक हो गए. हाल ही में कैंसर उनके दिमाग तक पहुंच गया था और उम्र ज्यादा होने की वजह से शरीर साथ नहीं दे रहा था.

शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

रघु राय के परिवार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी रविवार (26 अप्रैल, 2026) को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 4 बजे किया जाएगा. उनके परिवार में पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और तीन बेटियां लगन, अवनी और पुरवई हैं.

करियर: 1965 में शुरू किया था सफर

रघु राय ने 23 साल की उम्र में 1965 से फोटोग्राफी शुरू की थी. साल 1966 में वे ‘द स्टेट्समैन’ अखबार में चीफ फोटोग्राफर बने और वहां करीब 10 साल काम किया. इसके बाद उन्होंने कोलकाता की एक मैगजीन में पिक्चर एडिटर के तौर पर काम किया.

दुनिया की बड़ी एजेंसी ‘मैग्नम’ का बने हिस्सा

साल 1971 में दुनिया के दिग्गज फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर ब्रेसन ने उनके काम को सराहा था. ब्रेसन ने ही रघु राय का नाम ‘मैग्नम फोटोज’ के लिए भेजा, जो फोटोग्राफर्स की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था मानी जाती है. इसके बाद 1982 में वे ‘इंडिया टुडे’ मैगजीन से जुड़े और वहां पिक्चर एडिटर और फोटोग्राफर के रूप में अपनी पहचान बनाई.

इंदिरा गांधी से मदर टेरेसा तक को लेंस में उतारा

रघु राय को भोपाल गैस त्रासदी के दिल दहला देने वाले परिणामों से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, दलाई लामा, सत्यजीत रे और बाला साहेब ठाकरे की बेहतरीन तस्वीरों के लिए याद किया जाता है. उन्होंने अपनी तस्वीरों के जरिए भारत के हर रंग को दुनिया के सामने रखा.

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola