लोहरदगा में आग से घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

लोहरदगा में आग से घर जला
Lohardaga News: लोहरदगा के किस्को प्रखंड से आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत सेमरडीह गांव में शनिवार देर शाम आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आगजनी की इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जल गया, जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
शाम में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, सेमरडीह निवासी दुर्गा महतो, पिता स्व. सुगंबर महतो के घर में शनिवार शाम अचानक आग भड़क उठी. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए.
ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
परिवार खुले आसमान के नीचे
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा महतो बिकेबी कंपनी में वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं. हादसे के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है.
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पीड़ित दुर्गा महतो ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










