बुढ़वा महादेव परिसर से हटेगा अतिक्रमण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण करनेवालों को किया चिह्नित, सात दिनों का दिया वक्त हजारीबाग : जिला प्रशासन की ओर से शहर स्थित बुढ़वा महादेव तालाब परिसर में बुधवार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया. सदर एसडीओ आदित्य रंजन के नेतृत्व यह कार्रवाई शुरू की गयी. यह तालाब केसरे हिंद की करीब […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण करनेवालों को किया चिह्नित, सात दिनों का दिया वक्त
हजारीबाग : जिला प्रशासन की ओर से शहर स्थित बुढ़वा महादेव तालाब परिसर में बुधवार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया. सदर एसडीओ आदित्य रंजन के नेतृत्व यह कार्रवाई शुरू की गयी. यह तालाब केसरे हिंद की करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन पर निर्मित है.
इसमें करीब एक एकड़ जमीन का अतिक्रमण किया गया है. नगर निगम टीम की ओर से बुढ़वा महादेव तालाब की जमीन का सर्वें कराया गया. सर्वें में पाया गया कि मंदिर के पास अवैध रूप से धर्मशाला, छह दुकान, जैन समाज का मिलन स्थल बनाया गया है.
इनमें से दो दुकानों और अस्थायी रूप से बने निर्माण कार्य को तोड़ा गया.
चार दुकानों को किया जायेगा सील: एसडीओ ने कहा कि मंदिर परिसर में चार पक्की दुकानें बनायी गयीं है, जिसे सील किया जायेगा. बुढ़वा महादेव मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा, जबकि धर्मशाला, जैन मिलन भवन को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है. निर्धारित समय तक निर्माण कार्य को नहीं हटाया गया, तो इन मकानों को ध्वस्त कर दिया जायेगा.
मीठा तालाब की हुई मापी: इधर, शहर के बीचों-बीच स्थित मीठा तालाब की मापी की गयी. मापी के दौरान तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करनेवाले 17 लोगों को चिह्नित किया गया है. सभी अतिक्रमणकारियों को स्वत: हटाने का निर्देश दिया गया है.
एसडीओ ने मीठा तालाब और बुढ़वा महादेव तालाब का सुंदरीकरण करनेवाले संवेदक को निर्देश दिया है कि वह तालाब के परिसीमन के अंतर्गत चहारदीवारी का निर्माण करे. मीठा तालाब में पूर्व में किये गये चहारदीवारी निर्माण में काफी जमीन छोड़ी गयी थी, जिससे लोगों को अतिक्रमण करने का मौका मिला. अब पूरी जमीन पर चहारदीवारी का काम करना है.मौके पर एलआरडीसी शब्बीर अहमद, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, सीओ मनीष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




