बंगाल चुनाव को लेकर बिहार के इस जिले में बढ़ी निगरानी, अलर्ट मोड में पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गाड़ियों की जांच करती पुलिस की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Election 2026: 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में सेकंड फेज की वोटिंग होने वाली है. इसे लेकर बिहार में सीमावर्ती इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. ऐसे में कटिहार जिले में कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. खासकर सीमा वाले इलाके में पैनी नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के सीमावर्ती जिला कटिहार में चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है. खासकर बॉर्डर से सटे थाने और इलाकों (बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर, आजमनगर, आबादपुर, सुधानी, तेलता सदर अनुमंडल के प्राणपुर, रौशना थाना क्षेत्र, मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद थाना) को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन

चौक-चौराहों पर पुलिस की पैनी नजर

सीमा से सटे प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए हैं. यहां पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात है. टू व्हीलर, फोर व्हीलर और मालवाहक गाड़ियों की भी सघन जांच की जा रही है. हर आने-जाने वाली गाड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है. गाड़ियों के कागजात, डिक्की और संदिग्ध सामान की सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके.

नकदी और हथियार पर रखी जा रही विशेष नजर

पुलिस विशेष रूप से नकदी, हथियार और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर विशेष नजर रख रही है. इसके लिए टेक्निकल मॉनिटरिंग का भी सहारा लिया जा रहा है. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी पहचान का सत्यापन किया जा रहा है. दिन के साथ-साथ रात में भी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. इसके अलावा, नदी मार्ग और कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.

पुलिस का उद्देश्य साफ है कि कोई भी व्यक्ति इन रास्तों का इस्तेमाल कर अवैध गतिविधियों को अंजाम न दे सके. साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके. पुलिस खासकर असामाजिक तत्व पर पैनी नजर बनाए हुई है.

(कटिहार से नीरज की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है वजह और कब से शुरू होगी सेवा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन