आज जारी हो सकता है नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :26 Apr 2026 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG Admit Card 2026

नीट यूजी

NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसलिए जैसे ही लिंक एक्टिव हो, तुरंत डाउनलोड करें. सभी डिटेल्स वेरिफाई कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचा जा सके.

विज्ञापन

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी कि 26 अप्रैल 2026 को नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

3 मई को होगी परीक्षा

इस साल NEET UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में पेन-पेपर मोड में होगी. परीक्षा देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

NEET UG एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

एडमिट कार्ड में कई जानकारियां होंगी-

  • कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा समय
  • जरूरी निर्देश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें.

कैसे डाउनलोड करें NEET UG एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Date of Birth डालें
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जब जारी हो जाए. इसे याद से डाउनलोड कर लें. बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी रख लें.

यह भी पढ़ें- Exams In May 2026: मई में दो बड़ी परीक्षाएं, ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola