NTA ने NEET के लिए शुरू की फीस रिफंड प्रक्रिया, बैंक अकाउंट डिटेल्स ऐसे करें अपडेट

Updated:
विज्ञापन

पैसा रिफंड करने की AI जेनरेटेड तस्वीर

NEET UG 2026 Fee Refund: NTA ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 30 जून 2026 रात 11:55 बजे से पहले अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर दें, ताकि फीस रिफंड की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके. NTA ने लास्ट समय पर वेबसाइट पर तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Fee Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए फीस रिफंड प्रोसेस शुरू कर दी है. एजेंसी ने बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट और कन्फर्म करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम दिया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं.

बैंक डिटेल्स जमा करने की लास्ट डेट

NTA के अनुसार, बैंक डिटेल्स जमा करने की लास्ट डेट 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक है. तय समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.

कौन कर सकता है बैंक डिटेल्स अपडेट?

केवल वे कैंडिडेट्स जिन्होंने 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे फीस रिफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट का डिटेल जमा या अपडेट कर सकते हैं.

कैसे करें बैंक डिटेल्स अपडेट?

  • NTA या NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • अपने Application Number और Password से लॉगिन करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त OTP डालें.
  • अपने बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें, जांचें और यदि जरूरत हो तो अपडेट करें.
  • सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

3 मई को रद्द हुई परीक्षा के लिए वापस की जाएगी फीस

NEET UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई. इस दौरान री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से दोबारा कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया गया. वहीं, NTA ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि रद्द हुई परीक्षा के लिए जमा की गई फीस पात्र अभ्यर्थियों को वापस की जाएगी. इसी प्रक्रिया के तहत अब एजेंसी ने बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने के लिए रिफंड पोर्टल शुरू किया है.

यह भी पढ़ें- NTA JIPMAT 2026 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola