बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)
BOI Credit Officer Admit Card 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
BOI Credit Officer Admit Card 2026: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती कुल 779 पदों पर आयोजित की जा रही है.
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
ऐसे डाउनलोड करें BOI Credit Officer Admit Card 2026
- सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Credit Officer Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
जरूरी तारीखें
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू हुए थे और 20 जुलाई 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे. इसी दिन तक आवेदन फीस जमा करने का भी मौका दिया गया था.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में 32388 भर्ती लेटेस्ट अपडेट, प्राइमरी में 3800 से ज्यादा पोस्ट
अब भर्ती परीक्षा 16 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 अगस्त 2026 को जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा रिजल्ट की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है और इसे बाद में जारी किया जाएगा.
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | रिक्तियां |
| क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) MMGS-II | 677 |
| क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) MMGS-III | 61 |
| क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) SMGS-IV | 41 |
| कुल पद | 779 |
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 779 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे अधिक 677 पद क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) MMGS-II के लिए हैं. इसके अलावा क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) MMGS-III के 61 पद और क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) SMGS-IV के 41 पद शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Weekly Current Affairs: इस हफ्ते के 20 सबसे जरूरी सवाल-जवाब, जो SSC BPSC में पूछे जा सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










