BPSC TRE 4 में 32388 भर्ती लेटेस्ट अपडेट, प्राइमरी में 3800 से ज्यादा पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट की AI Generated सांकेतिक फोटो

कॉलेज स्टूडेंट की AI Generated सांकेतिक फोटो

BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

BPSC TRE 4: बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है. शिक्षा विभाग ने इस भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को आधिकारिक तौर पर प्रस्ताव भेज दिया है.

इसके बाद अब उम्मीद की जा रही है कि BPSC जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा. हालांकि, BPSC TRE 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है.

BPSC TRE 4: किस कक्षा के लिए कितने पद?

BPSC TRE 4 भर्ती में अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग पद तय किए गए हैं. कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 और 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 व 12 के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पद रखे गए हैं. इस तरह कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

कक्षापदों की संख्या
कक्षा 1 से 53,847
कक्षा 6 से 88,563
कक्षा 9 से 103,877
कक्षा 11 से 1216,101
कुल पद32,388

CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा सहारा

सरकार का कहना है कि इस भर्ती का मकसद सिर्फ खाली पद भरना नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना भी है. बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने से स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी और छात्रों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा.

लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार हो सकता है खत्म

TRE-4 भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट काफी अहम है. शिक्षा विभाग की ओर से BPSC को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है. अभ्यर्थियों को अब आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है, जिसमें आवेदन की तारीख, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी.

जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

अगर प्रक्रिया तय समय के अनुसार आगे बढ़ती है तो BPSC जल्द ही TRE-4 भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर सकता है. सरकार ने साफ कहा है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर देना और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: BPSC Exam Postponed: 26 को नहीं होगी BPSC 72वीं की परीक्षा, सूचना जारी


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन