झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा में बचे हैं सिर्फ गिनती के दिन, स्टूडेंट भूलकर भी न करें ये गलतियां
झारखंड बोर्ड स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो
JAC Compartment Exam 2026: झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. 7 अगस्त से शुरू होने जा रही इस परीक्षा से पहले स्टूडेंट तनाव में गलतियां कर बैठते है. यहां पढ़ें आखिरी दिनों में होने वाली गलतियों से कैसे बचें.
JAC Compartment Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की क्लास 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 की तारीख नजदीक आ चुकी है. 7 अगस्त से राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए अपना साल बचाने का आखिरी मौका है जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे.
ऐसे में आखिरी समय में स्टूडेंट्स पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होता है. अक्सर इसी हड़बड़ाहट में स्टूडेंट कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका पूरा पेपर खराब हो जाता है. आइए जानते हैं कि इन आखिरी दिनों में आपको किन गलतियों से बचना चाहिए और तैयारी को कैसे मजबूत करना चाहिए.
परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग
| परीक्षा की तारीखें | 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 |
| पहली शिफ्ट (First Shift) | सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
| दूसरी शिफ्ट (Second Shift) | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक |
| रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले |
नया पढ़ने की गलती बिल्कुल न करें
आखिरी दिनों में स्टूडेंट्स की सबसे बड़ी गलती यह होती है कि वे उन चैप्टर्स को छूने लगते हैं जो उन्होंने साल भर नहीं पढ़ा. अब जब परीक्षा सिर पर आ गया तो बढ़िया नंबर लाने के लिए चाहते है कि सारे चैप्टर्स, सारे टॉपिक्स पढ़ लें. लेकिन इसी चक्कर में उनसे कुछ नहीं पढ़ा जाता है और मानसिक दबाव बढ़ते जाता है.
- क्या करें: अब नया टॉपिक पढ़ने से सिर्फ कंफ्यूजन और तनाव बढ़ेगा. पिछले दिनों में जो कुछ भी पढ़ा है, केवल उसी का बार-बार रिवीजन करें. मुख्य फॉर्मूले, थ्योरीज और डेफिनेशन्स को भी रिवाइज कर लें.
रटने के बजाय मॉडल पेपर्स और PYQs पर दें ध्यान
परीक्षा के दबाव ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स टॉपिक्स को समझने के बजाय रटने पर ध्यान देने लगते हैं. ऐसे में ये बात दिमाग में रखना होगा कि सिर्फ किताबों को ऊपर-ऊपर से पढ़ने या रटने से परीक्षा हॉल में समय पर उत्तर याद नहीं आते.
- क्या करें: परीक्षा के ठीक पहले JAC के पिछले सालों के प्रश्न पत्रों (PYQs) और मॉडल पेपर्स को जरूर देखें. इससे आपको यह अंदाजा मिल जाएगा कि प्रश्न किस पैटर्न पर पूछे जा रहे हैं और किस सेक्शन को कितना समय देना है.
ये भी पढ़ें: बिना कोडिंग और मैथ्स के IT सेक्टर में पाएं हाई सैलरी जॉब्स, ये हैं बेस्ट 5 जॉब्स
एग्जाम हॉल की इन 3 गलतियों से बचें
अक्सर स्टूडेंट परीक्षा देते समय टाइम मैनेजमेंट और पेपर प्रेजेंटेशन में मात खा जाते हैं.
- सटीक उत्तर लिखें: आंसर शीट में बहुत ज्यादा लंबा या घुमावदार लिखने से बचें. टू-द-पॉइंट और साफ-सुथरा लिखने का प्रयास करें.
- कट-पीट न करें: अगर कोई शब्द गलत हो जाए, तो उसे पूरी तरह से घिसने के बजाय सिर्फ एक सिंगल लाइन से काटें.
- समय पर रखें नजर: किसी एक कठिन सवाल पर बहुत ज्यादा समय बर्बाद न करें. जो सवाल पहले आते हैं, उन्हें पहले हल करें.
सेहत और नींद से न करें समझौता
परीक्षा के डर से कई स्टूडेंट रात-रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं, जो परीक्षा के दिन भारी पड़ सकता है.
- क्या करें: परीक्षा से ठीक पहली रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें. थके हुए दिमाग के साथ परीक्षा हॉल में बैठने से आप पढ़ी हुई चीजें भी भूल सकते हैं.
- तनाव से दूर रहें: सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ परीक्षा के पेपर को लेकर ज्यादा चर्चा न करें, इससे अनावश्यक एंग्जायटी होती है. अपनी तैयारी पर भरोसा रखें.
झारखंड बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है और यह 14 अगस्त 2026 तक चलेगी.
स्टूडेंट्स को अपने साथ स्कूल द्वारा दिया गया ओरिजिनल एडमिट कार्ड, एक वैलिड आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड) और अपनी स्टेशनरी (पेन, पेंसिल) लेकर जाना अनिवार्य है.
बोर्ड के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPSC IES ISS का रिजल्ट जारी, 134 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










