MP PCS मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

MP PCS कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

MP PCS Mains Admit Card 2026: एमपी पीसीएस मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

MP PCS Mains Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपी पीसीएस मेन्स का Admit Card 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है.

इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

8 अगस्त से शुरू होगी मेन्स परीक्षा

एमपी पीसीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. आयोग ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था और अब एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 158 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है.

ऐसे डाउनलोड करें MP PCS Mains Admit Card 2026

  • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MP PCS Mains Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि या मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

MP PCS Mains Admit Card 2026 Download Here

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं. एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी सही है या नहीं, इसकी पहले ही जांच कर लें. परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

जरूरी तारीखें

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 थी. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी सुविधा दी गई थी. आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक मिला. अब 4 अगस्त 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और मुख्य परीक्षा 8 से 13 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होगी.

ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ने छुड़ाए छात्रों के पसीने, फिजिक्स से पूछे गए टफ सवाल


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola