क्लैट परीक्षा के लिए शुरू आवेदन प्रक्रिया, 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
लॉ स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

लॉ स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

CLAT 2027 Registration: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई है. छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.

विज्ञापन

CLAT 2027 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. लॉ में ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई है और अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

CLAT एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू3 अगस्त 2026
आवेदन की लास्ट डेट31 अक्टूबर 2026
CLAT 2027 परीक्षा6 दिसंबर 2026
image.png
क्लैट एग्जाम नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कौन कर सकता है आवेदन?

UG (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB)

  • 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास.
  • सामान्य/OBC/PWD/NRI वर्ग के लिए न्यूनतम 45% मार्क्स.
  • SC/ST वर्ग के लिए न्यूनतम 40% मार्क्स.
  • 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.

PG (LLM)

  • LLB या समकक्ष कानून की डिग्री.
  • सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST के लिए 45% मार्क्स आवश्यक.

CLAT परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं. नया रजिस्ट्रेशन करें. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें. फ्यूचर के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें.

CLAT स्कोर से कहां मिलेगा एडमिशन?

CLAT स्कोर के आधार पर देश के 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में UG और PG लॉ प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है. इसके अलावा कई निजी लॉ कॉलेज और अन्य संस्थान भी CLAT स्कोर को एक्सेप्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें- IIM में पढ़ाई का सपना करें पूरा, कैट परीक्षा के लिए आज से शुरू आवेदन



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola