PNB में Local Bank Officer के 545 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले कर लें आवेदन
PNB ऑफिसर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
PNB LBO Recruitment 2026: Punjab National Bank ने Local Bank Officer के 545 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य कैंडिडेट 9 अगस्त 2026 तक PNB की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
PNB LBO Recruitment 2026: Punjab National Bank (PNB) में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. Local Bank Officer (LBO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द अपना फॉर्म भर दें.
PNB इस भर्ती के जरिए JMGS-I स्केल में कुल 545 पदों पर नियुक्तियां करेगा. आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से ही शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.
545 पदों पर होगी भर्ती
PNB LBO भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों में कुल 545 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों को शामिल किया गया है.
गुजरात में 77, कर्नाटक में 78, महाराष्ट्र में 67, तेलंगाना में 41 और पश्चिम बंगाल में 80 पद निर्धारित हैं. वहीं असम में सबसे अधिक 85 पदों पर भर्ती होगी. कैंडिडेट्स को ध्यान रखना होगा कि वे केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
PNB LBO Recruitment 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास करने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं.
आवेदक की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: UPPSC Recruitment 2026 आवेदन शुरू, 142400 रुपए तक होगी सैलरी
सबसे जरूरी ध्यान देने वाली बात
इस भर्ती की सबसे जरूरी शर्तों में से एक संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान है. कैंडिडेट को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना जरूरी है.
ऐसे होगा चयन
Local Bank Officer के पदों पर कैंडिडेट्स का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा.
- सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी.
- इसके बाद Screening, Language Proficiency Test होगा.
- फिर अंत में Personal Interview की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
कैंडिडेट्स को आवेदन करते समय राज्य का चयन काफी सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इस भर्ती में एक कैंडिडेट केवल एक राज्य के लिए ही आवेदन कर सकता है.
इच्छुक कैंडिडेट आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. इस भर्ती का Detailed Advertisement नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.
PNB LBO Recruitment 2026 Detailed Advertisement
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहलें PNB की ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर Recruitment सेक्शन में जाएं. फिर वहां सबसे नीचे Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें. अब इस भर्ती के विज्ञापन पर जाएं और अपना आवेदन पूरा करें.
आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है. ऐसे में कैंडिडेट्स को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना फॉर्म भर देना चाहिए.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Apply For PNB LBO Recruitment 2026
ये भी पढ़ें: सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, पाएं 60 हजार रुपये महीना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










