UPPSC Recruitment 2026 आवेदन शुरू, 142400 रुपए तक होगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की एग्जाम प्रिपरेशन करते हुए सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPPSC Recruitment 2026 आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट जैसे अलग-अलग पदों के लिए आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं.

विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अलग-अलग डिपार्ट्मेंट के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत आर्किटेक्चुरल असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती की जाएंगी. एलिजिबल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए ऑनलाइन एप्लिकेशन कर सकते हैं. एप्लिकेशन प्रोसेस 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.

UPPSC Recruitment 2026: इम्पोर्टेंट डेट्स 

महत्वपूर्ण तिथियांडेट 
ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू3 अगस्त 2026
ऑनलाइन एप्लिकेशन की अंतिम तिथि3 सितंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि3 सितंबर 2026
एप्लिकेशन में करेक्शन की अंतिम तिथि10 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि और एडमिट कार्डबाद में जारी किए जाएंगे

UPPSC Recruitment 2026: एज लिमिट

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष तय की गई है. उत्तर प्रदेश के रिजर्व्ड कैंडीडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार मैक्सिमम् ऐज लिमिट में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: AI की दुनिया में एंट्री का आसान रास्ता, इन 5 AI कोर्स में सबसे ज्यादा स्कोप

UPPSC Recruitment 2026: एप्लिकेशन फीस

  • GEN, OBC, EWS: 225 रुपये
  • SC, ST: 105 रुपये
  • PH (पीएच) : 25 रुपये
  • एक्स-सर्विसमैन : 105 रुपये

UPPSC Recruitment 2026: कौन कर सकता है एप्लिकेशन?

UPPSC रिक्रूटमेंट के इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तय की गई है. जैसे आर्किटेक्चुरल असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत सभी पदों के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. बता दे की क्वॉलिफिकेशन की पूरी जानकारी कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन  में देख सकते हैं.

यहाँ देखें: UPPSC Recruitment 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन

कौन से पद पर कितनी वैकेंसी और सैलरी ?

भर्ती के तहत कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें Architectural Assistant के 14 पद, Assistant Manager के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट (Microbiologist) के 12 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए रिजर्वेशन उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार लागू होगा. सैलरी की बात करें तो Architectural Assistant और Assistant Manager पदों का वेतनमान पे-लेवल 7 (₹9,300–34,800, ग्रेड पे ₹4,600) है, जबकि माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद का वेतनमान लेवल-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह निर्धारित किया गया है.

पद (Post)कुल पदवेतनमान(Salary)
Architectural Assistant14पे-लेवल 7 (₹9,300–34,800, ग्रेड पे ₹4,600)
Assistant Manager11पे-लेवल 7 (₹9,300–34,800, ग्रेड पे ₹4,600)
Microbiologist12लेवल-7 (₹44,900–₹1,42,400)

UPPSC Recruitment 2026: ऐसे करें एप्लिकेशन

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • अगर OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) नहीं किया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद Advt No. A-3/E-1/2026 को सिलेक्ट करें.
  • मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें, साथ ही फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

नोट: कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते अपना एप्लिकेशन पूरा कर लें, ताकि किसी टेक्निकल समस्या से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक बहाली: प्लस-टू में 16 हजार से ज्यादा सीटें, देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola